– सिटी एसपी ने काला शीशा वाले वाहन के चालकों को दी कड़ी हिदायत
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
सिटी एसपी ने काला शीशा वाले वाहनों को दी चेतावनी
विज्ञापन
झरिया. झरिया इंदिरा चौक पर झरिया पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. पुलिस ने बुधवार की रात आठ बजे सिटी एसपी अजित कुमार इंदिरा चौक पहुंचे. कई वाहनों की जांच की. वाहनों में लगे काला शीशा हटाने की हिदायती दी. वाहन चालकों को फटकार लगायी. उनके साथ झरिया थानेदार सह इंस्पेक्टर शशि रंजन कुमार आदि थे.
जांच अभियान मे कोताही बर्दाश्त नहीं : सिटी एसपी
जोड़ापोखर. सिटी एसपी अजीत कुमार ने बुधवार की रात जोड़ापोखर थाना में सिंदरी अंचल के सभी थाना व ओपी प्रभारियों के साथ बैठक कर अपराध नियंत्रण को लेकर आवश्यक निर्देश दिये. सिटी एसपी ने अधिकारियों को कहा कि क्षेत्र में चुनाव के दिन शांतिपूर्ण व भयमुक्त वोटिंग कराने को लेकर मतदाताओं में विश्वास जगाया. उन्होंने वारंटियों की धरपकड़ करने, धन बल का गलत प्रयोग कर मतदान प्रभावित करने से रोकने, चेकनका पर गंभीरता से वाहनों की जांच करने का कड़ा निर्देश दिया. बैठक में पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी राजेश प्रकाश सिन्हा, शशि रंजन, ए रोशन, रंजीत राम समेत सिंदरी अंचल के सभी थाना व ओपी प्रभारी मौजूद थे.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन