ePaper

Chandankiyari Vidhan Sabha Result 2024: चंदन कियारी से उमाकांत रजक के हाथों हार गए अमर कुमार बाउरी, 33,733 मतों से दी शिकस्त

Updated at : 23 Nov 2024 12:29 AM (IST)
विज्ञापन
Chandankiyari Vidhan Sabha Election Result

Chandankiyari Vidhan Sabha Election Result

Chandankiyari Chunav result 2024: चंदनकियारी एससी रिजर्व सीट है. प्रतिपक्ष के नेता अमर कुमार बाउरी चंदनकियारी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. उनके सामने जेएमएम के नेता उमाकांत रजक हैं. पिछले चुनाव में वे आजसू के टिकट पर यहां से चुनाव जीते थे.

विज्ञापन

Chandankiyari Assembly Election Results 2024: झारखंड में प्रतिपक्ष के नेता अमर कुमार बाउरी चंदन कियारी विधानसभा सीट से चुनाव हार गए हैं. उन्हें झामुमो के प्रत्याशी उमाकांत रजक ने 33,733 मतों से पराजित किया. झामुमो के उमाकांत रजक को कुल 90,027 वोट मिले, जबकि 56,091 वोटों से संतोष करना पड़ा. इस चुनाव में वे तीसरे नंबर पर रहे. दूसरे नंबर पर जेएलकेएम के प्रत्याशी अर्जुन रजवार रहे. उन्हें अमर कुमार बाउरी से कहीं अधिक 56,294 वोट मिले. 2019 के चुनाव में भी यहां से अमर कुमार बाउरी ही चुनाव जीते थे. चंदनकियारी एससी रिजर्व सीट है. उमाकांत रजक इस बार जेएमएम के उम्मीदवार हैं. पिछले चुनाव में वे आजसू के टिकट पर यहां से चुनाव जीते थे.

चंदनकियारी विधानसभा सीट धनबाद लोकसभा सीट के अंतर्गत आती है. चंदनकियारी विधानसभा के सभी मतदान केंद्र ग्रामीण क्षेत्र में ही हैं. चंदनकियारी (एससी) विधानसभा सीट पर इस बार 2,80,390 (2 लाख 80 हजार 390) मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. इस क्षेत्र में 1,43,171 (1 लाख 43 हजार 171) पुरुष और 1,37,214 (1 लाख 37 हजार 214) महिला वोटर हैं. चंदनकयारी विधानसभा सीट पर 20 नवंबर को मतदान हुआ .

2024 में चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की सूची

1Amar Kumar Bauriअमर कुमार बाउरीBharatiya Janata Party
2Uma Kant Rajakउमाकांत रजकJharkhand Mukti Morcha
3Arjun Rajwarअर्जुन रजवारJharkhand Loktantrik Krantikari Morcha
4Prakash Dasप्रकाश दासPeoples Party of India (Democratic)
5Raju Rajwarराजू रजवारSocialist Unity Centre of India (Communist)
6Khushboo Kumariखुशबू कुमारीIndependent
7Jagannath Rajwarजगन्नाथ रजवारIndependent
8Mamta Khetrapalममता क्षेत्रपालIndependent
विज्ञापन
Rajneesh Anand

लेखक के बारे में

By Rajneesh Anand

राजनीति,सामाजिक, इतिहास, खेल और महिला संबंधी विषयों पर गहन लेखन किया है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में रुचि. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक. IM4Change, झारखंड सरकार तथा सेव द चिल्ड्रन के फेलो के रूप में कार्य किया है. पत्रकारिता के प्रति जुनून है. प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola