PHOTOS: अस्ताचलगामी सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, कहीं सरोवर तो कहीं छत पर सजा आस्था का घाट

Updated:
विज्ञापन

छठ घाट पर भगवान भास्कर को अर्घ देने के लिए जुटे छठव्रती. फोटो : प्रभात खबर

Chaiti Chhath Puja 2025 in Dhanbad: धनबाद में चैती छठ पूजा पूरी आस्था और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है. अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के बाद व्रती उगते सूर्य को अर्घ्य देने की तैयारी में जुट गये हैं. तस्वीरों में देखें, कैसा था धनबाद के छठव्रतियों का उत्साह.

विज्ञापन

Chaiti Chhath Puja 2025 in Photos| धनबाद में लोक आस्था का 4 दिवसीय महापर्व चैत्र छठ (Chaiti Chhath) के तीसरे दिन अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को व्रतियों और श्रद्धालुओं ने अर्घ्य दिया. व्रत के लिए व्रतियों के घरों में बृहस्पतिवार को सुबह से ही ठेकुआ, कचवनिया बनने लगे.

आपके शहर में

विज्ञापन
छठव्रतियों के साथ घाट पर पहुंचे श्रद्धालुओं ने भी दिया भगवान भास्कर को अर्घ्य. फोटो : प्रभात खबर

कहीं मिट्टी के चूल्हे पर आम की लकड़ी से, तो कहीं गैस पर प्रसाद बनाया गया. व्रतियों के घरों में बजने वाले छठी मईया के गीत वातावरण को पावन बनाने के साथ ही मन में उत्साह जगा रहे थे.

व्रतियों के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं भी पहुंचीं थीं छठ घाट पर. फोटो : प्रभात खबर

बृहस्पतिवार 3 अप्रैल 2025 को व्रतियों के परिजनों ने सूप-दउरा सजाकर उस पर दीये रखे. परवैतीनों ने भी समय से घाट पहुंचकर पानी में उतरकर भास्कर को नमन किया. उसके बाद पानी में डुबकी लगाकर सूप के साथ फेरे लगाये.

छठ घाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़. फोटो : प्रभात खबर

इस दौरान उनके परिजन व अन्य श्रद्धालुओं ने दूध मिश्रित जल से भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया. व्रतियों ने बेकारबांद, रानी बांध, पंपू तालाब समेत अन्य सरोवर और घर की छतों पर बने घाट में अर्घ्य अर्पित किये.

सूर्यास्त का समय होते ही श्रद्धालु देने लगे अर्घ्य. फोटो : प्रभात खबर

मटकुरिया में काजल किन्नर ने अपने घर के पास पोखर बनाकर उसमें अर्घ्य दिया. उनके साथ काफी संख्या में किन्नर समाज की अन्य सदस्य भी शामिल थीं.

छठ घाट पर की गयी थी बिजली की व्यवस्था. फोटो : प्रभात खबर

उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य आज

शुक्रवार 4 अप्रैल 2025 को उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया जायेगा. इसके बाद परवैतीनों द्वारा घाट पर हवन किया जायेगा और भूल-चूक की माफी मांगी जायेगी. सुहागिनों की मांग भरकर उनके आंचल में प्रसाद दिया जायेगा. उसके बाद परवैतीन 36 घंटे का निर्जला व्रत तोड़ेंगी.

इसे भी पढ़ें

3 अप्रैल को आपको कितने में मिलेगा 14 किलो का एलपीजी सिलेंडर, एक-एक शहर की कीमत यहां चेक करें

रांची के रास्ते बिहार, महाराष्ट्र और दक्षिण भारत जाने वाली 4 ट्रेनें रहेंगी रद्द, यहां चेक करें डिटेल

पलामू पुलिस की बड़ी सफलता, टीएसपीसी के 1 लाख के इनामी उग्रवादी जीबलाल यादव को किया गिरफ्तार

सरहुल की तरह रामनवमी के दिन नहीं होनी चाहए बिजली कटौती, JBVNL को हाईकोर्ट का आदेश

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola