डिवाइडर से टकरायी कार में लगी आग, हुई खाक, चालक घायल

Updated:
विज्ञापन

गोविंदपुर थाना क्षेत्र के एनएच-2 पर देवली स्थित अंबोना मोड़ के समीप गुरुवार की रात करीब तीन बजे गोविंदपुर से निरसा की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गयी. इसके बाद आग में आग लग गयी.

विज्ञापन

एनएच-2 पर देवली स्थित अंबोना मोड़ पर हुई घटना

बरवापूर्व.

गोविंदपुर थाना क्षेत्र के एनएच-2 पर देवली स्थित अंबोना मोड़ के समीप गुरुवार की रात करीब तीन बजे गोविंदपुर से निरसा की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गयी. इसके बाद आग में आग लग गयी. कार चालक घायल हो गया. देखते ही देखते ही कार पूरी तरह जल गयी. घटना के बाद चालक कार को छोड़ कर भाग गया. घटना की सूचना मिलते ही गोविंदपुर पुलिस मौके पर पहुंची और अग्निशमन विभाग को सूचना दी. इसके बाद अग्निशमन विभाग के कर्मी दमकल लेकर पहुंचे और आग बुझायी. घटना के बाद कार का नंबर प्लेट टूट कर बिखरने के कारण कार मालिक का पता नहीं चल पाया है. स्थानीय लोगों ने बताया कि कार तेज रफ्तार से निरसा की ओर जा रही थी. इसी क्रम में कार डिवाइडर से टकराने से उसमें आग लग गयी. गोविंदपुर पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola