ePaper

Cancelled Trains List: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! 21, 22 और 24 जून को रद्द रहेंगी ये ट्रेनें, सफर से पहले देख लें लिस्ट

Updated at : 10 Jun 2025 9:35 PM (IST)
विज्ञापन
Indian Railways

Indian Railways

Cancelled Trains List: दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा. 22 और 24 जून को खुलने वाली गाड़ी संख्या 18019/18020 झाड़ग्राम-धनबाद-झाड़ग्राम मेमू एक्सप्रेस नहीं चलेगी. इसमें धनबाद और गोमो स्टेशन होकर चलने वाली ट्रेनें भी शामिल हैं. 21 और 22 जून को कोलफील्ड एवं ब्लैक डायमंड भी रद्द रहेगी.

विज्ञापन

Cancelled Trains List: धनबाद-दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा. इसमें धनबाद और गोमो स्टेशन होकर चलने वाली ट्रेनें भी शामिल हैं. 22 और 24 जून को खुलने वाली गाड़ी संख्या 18019/18020 झाड़ग्राम-धनबाद-झाड़ग्राम मेमू एक्सप्रेस नहीं चलेगी. 23 को खुलने वाली गाड़ी संख्या 22857 संतरागाछी-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस संतरागाछी से ढाई घंटे पुनर्निर्धारित कर चलायी जाएगी. 24 जून को खुलने वाली गाड़ी संख्या 22823 भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस भुवनेश्वर से एक घंटे पुनर्निर्धारित कर चलायी जाएगी.

21 और 22 जून को कोलफील्ड एवं ब्लैक डायमंड रहेगी रद्द


पूर्वी रेलवे के आसनसोल मंडल में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य को लेकर 21 जून को हावड़ा-धनबाद कोलफील्ड एक्सप्रेस, 22 जून को 12340 धनबाद- हावड़ा कोलफील्ड एक्सप्रेस, 21 व 22 जून को 22387 हावड़ा-धनबाद ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस व 22388 धनबाद- हावड़ा ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस रद्द रहेगी. वहीं 21 व 22 जून को खुलने वाली गाड़ी संख्या 13503 बर्द्धमान-हटिया मेमू एक्सप्रेस का आंशिक प्रारंभ आसनसोल स्टेशन से किया जायेगा. 20 व 21 जून को खुलने वाली गाड़ी संख्या 13504 हटिया-बर्द्धमान मेमू एक्सप्रेस का आंशिक समापन आसनसोल स्टेशन पर किया जायेगा.

तकनीकी खराबी के कारण एक घंटे देर से खुली धनबाद-सासाराम इंटरसिटी


तकनीकी खराबी के कारण ट्रेन संख्या 13305 धनबाद-सासाराम इंटरसिटी मंगलवार को एक घंटे विलंब से धनबाद से रवाना हुई. ऐसे में यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा. यात्री प्लेटफॉर्म पर ट्रेन के आने का इंतजार करते रहे. 5.30 बजे प्रस्थान करने वाली ट्रेन सुबह छह बजे तक प्लेटफॉर्म पर नहीं आने से यात्री बेचैन थे. बाद में 6.16 बजे ट्रेन प्लेटफॉर्म में पहुंची. इसके पहुंचते ही इसमें चढ़कर सीट लेने के लिए लोगों में आपाधापी मच गयी. सुबह 6.31 बजे ट्रेन धनबाद से रवाना हुई. इसके कारण ट्रेन सासाराम भी विलंब से पहुंची. वहींट्रेन संख्या 13306 सासाराम-धनबाद इंटरसिटी दो घंटे विलंब से चल रही है. ट्रेन के देर रात तक धनबाद स्टेशन पहुंचने की संभावना है.

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola