रेलिंग से टकरा कर बाइक पुलिया में गिरी, युवक की मौत, दो घायल
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
महुदा में सड़क दुर्घटना में एक की मौत, दो घायल
विज्ञापन
महुदा के जमुनियाटांड़ शिव मंदिर के समीप हुई घटनाएक ही बाइक से शादी समारोह में भाग लेने जा रहे थे तीनों युवक
महुदा.
महुदा थाना क्षेत्र के लोहापट्टी-चंद्रपुरा हीरक रोड पर जमुनियाटांड़ शिव मंदिर के समीप रविवार की रात एक तेज रफ्तार बाइक पुलिया की रेलिंग से टकरा कर नीचे गिर गयी. बाइक पर तीन युवक सवार थे, जिनमें एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. मृतक की पहचान बोकारो जिले के चंद्रपुरा थाना अंतर्गत नर्रा गांव के बरवाडीह टोला निवासी एतवारी महतो के पुत्र अर्जुन महतो के रूप में हुई है. घायलों में नर्रा गांव के ही मनदीप महतो तथा धर्माबांध बस्ती का अजीत महतो शामिल हैं. घायलों को तत्काल इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया. वहां से अजीत महतो को बीजीएच बोकारो भेज दिया है. अजीत की स्थिति नाजुक बतायी जा रही है.एक ही बाइक से शादी समारोह में भाग लेने जा रहे थे तीनों युवक
बताया जाता है कि अर्जुन महतो, मनदीप महतो व अजीत महतो रविवार की रात नर्रा बस्ती से एक शादी समारोह में भाग लेने के लिए भंवरदहा बस्ती जा रहे थे. इसी क्रम में जमुनिया नदी पार कर जमुनियाटांड़ शिव मंदिर के समीप बाइक असंतुलित होकर रोड पर बनी पुलिया की रेलिंग से टकराकर नीचे जा गिरी. घटना में बाइक के परखच्चे उड़ गये. बाइक को महुदा पुलिस ने जब्त कर लिया है.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन