सात साल की बच्ची से वृद्ध ने किया दुष्कर्म का प्रयास, गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

तोपचांची की घटना, परिजन आरोपी को पकड़ कर ले गये थाना, गांव में तनाव

विज्ञापन

तोपचांची की घटना, परिजन आरोपी को पकड़ कर ले गये थाना, गांव में तनाव

तोपचांची.

तोपचांची बाजार इलाके से शनिवार के देर शाम नाबालिग बच्ची को झाड़ी में ले जा कर दुष्कर्म करने का प्रयास करने का मामला दर्ज किया. पीड़ित बच्ची की उम्र सात साल बतायी जा रही है, वहीं आरोपी मो इलियास की उम्र 62 वर्ष है. पीड़ित बच्ची व उसके पिता ने पुलिस को दिये बयान व आवेदन में बताया कि पिछले तीन दिनों से पड़ोस में रहने वाले मो इलियास चॉकलेट, बिस्किट आदि देने के बहाने से घर के पीछे झाड़ियों में ले जाया करता था और गलत हरकत करता था. शनिवार के देर शाम लड़की अपने घर में रोते बिलखते आयी और आपबीती बतायी. घर वालों ने आरोप सुनते ही मो इलियास को पकड़ कर थाने ले गये. पुलिस ने पीड़ित के पिता द्वारा दिये गये आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है. आरोपी को अपनी गिरफ्त में ले ली. इधर उक्त मामले को ले कर गांव में तनाव का माहौल है. पुलिस गांव पर नजर रख रही है. पुलिस ने ग्रामीणों को न्याय का भरोसा दिलाया है. आरोपी पर पोक्सो एक्ट व अन्य धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. बच्ची का मेडिकल व इकबालिया बयान पुलिस रविवार को दर्ज करायेगी. बच्ची को उसके घर भेज दिया गया है. इस संबंध में थानेदार संजय कुमार ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. सोमवार को उसे जेल भेज दिया जायेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola