Dhanbad News: रामगढ़ कैंट के युवक को असर्फी में कराया गया भर्ती

Updated:
विज्ञापन

Dhanbad News: होटल के कमरे में जहर खाकर किया था आत्महत्या का प्रयास, हालत में सुधार

विज्ञापन

Dhanbad News: वरीय संवाददाता, धनबाद. एलसी रोड स्थित होटल के कमरा संख्या 219 में जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास करने वाले रामगढ़ कैंट के रहने वाले रवि कुमार को बेहतर इलाज के लिए असर्फी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. शनिवार की सुबह रवि ने होटल के कमरे में जहर खा लिया था. होटल के कर्मियों ने खिड़की से देखा तो वह कमरे में बेसुध पड़ा मिला. सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ उसे बाहर निकाला और इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया. सूचना पर रामगढ़ कैंट से पहुंचे परिजन उसे नावाडीह स्थित असर्फी अस्पताल लेकर चले गये. जानकारी के अनुसार उसकी हालत में सुधार है. एक-दो दिनों में धनबाद थाना पुलिस उसका बयान लेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola