Dhanbad News: ठेकेदार के क्वार्टर से 2.40 लाख नकद व आभूषण चोरी

Updated:
विज्ञापन

Dhanbad News: कोयला नगर में हुई घटना, सदर अस्पताल काम देखने गया था ठेकेदार

विज्ञापन

Dhanbad News: कोयला नगर में हुई घटना, सदर अस्पताल काम देखने गया था ठेकेदार Dhanbad News: सरायढेला थाना क्षेत्र अंतर्गत कोयला नगर स्थित ठेकेदार शिव प्रकाश सिंह के क्वार्टर (बी टाइप टू बी-370) का ताला तोड़ कर चोरों ने दो लाख 40 हजार रुपये नकद तथा पांच तोला सोने के जेवरात व एक किलो चांदी के जेवरात चोरी कर ली. इस संबंध में पीड़ित ने सरायढेला थाना में लिखित शिकायत की है. श्री सिंह ने पुलिस को बताया कि 29 जनवरी की रात वह अपने क्वार्टर में ताला बंद कर ठेका कार्य के सिलसिले में सदर अस्पताल गये थे. रात में वहीं रुक गये. 30 जनवरी की सुबह क्वार्टर पहुंचे, तो मेन गेट का ताला टूटा हुआ था.

अंदर का नजारा देख उड़े होश

मुख्य गेट का ताला टूटा देख शिव प्रकाश सिंह को अनहोनी की आशंका हुई. अंदर कमरे में सामान बिखरे पड़े थे. अलमारी खुली थी. जांच करने पर पता चला कि चोरों ने घर में रखे दो लाख 40 हजार रुपये नकद के अलावा लगभग पांच तोला सोने के जेवरात व एक किलो चांदी के जेवरात चोरी कर ली. सूचना मिलते ही सरायढेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की. पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola