डॉ कैलाश प्रसाद से लूटपाट, जबड़ा टूटा

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

धनबाद/बरवाअड्डा : शहर के जाने-माने हड्डी रोड विशेषज्ञ डॉ कैलाश प्रसाद और उनके परिवार के सदस्यों के साथ बुधवार की रात लगभग 11:45 बजे भेलाटांड़ वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के पास लूटपाट की गयी. लुटेरों के हमले से डॉ प्रसाद का जबड़ा टूट गया है. उन्हें जालान अस्पताल में भर्ती कराया गया है. लुटेरों ने बच्चों […]

विज्ञापन

धनबाद/बरवाअड्डा : शहर के जाने-माने हड्डी रोड विशेषज्ञ डॉ कैलाश प्रसाद और उनके परिवार के सदस्यों के साथ बुधवार की रात लगभग 11:45 बजे भेलाटांड़ वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के पास लूटपाट की गयी. लुटेरों के हमले से डॉ प्रसाद का जबड़ा टूट गया है. उन्हें जालान अस्पताल में भर्ती कराया गया है. लुटेरों ने बच्चों को मारने की धमकी दे महिलाओं के जेवर उतरवा लिये. अनुमान है कि लगभग पांच लाख के जेवर लूटे गये हैं.

विज्ञापन
जानकारी के अनुसार डॉ प्रसाद गोविंदपुर कौवाबांध स्थित एक होटल से एक शादी समारोह में भाग लेकर अपनी कार से हाउसिंग कॉलोनी स्थित अपने घर लौट रहे थे. उनके साथ उनकी पत्नी, बहू, दो बच्चे भी थे. गाड़ी ड्राइवर चला रहा था. कमल कटेसरिया स्कूल हीरक ब्रांच के पीछे घात लगा कर बैठे अपराधियों ने सड़क पर पेड़ गिरा कर रास्ते को जाम किया हुआ था.
उनकी गाड़ी पहुंचते ही अपराधी उन पर टूट पड़े और लूटपाट की. इस दौरान अपराधियों ने वाहन पर सवार सभी के साथ मारपीट की. कहा कि जेवर दो नहीं तो बच्चे को मार देंगे. लूटपाट के बाद सभी अपराधी वहां से भाग खड़े हुए. घटना के बाद पीड़ितों ने बरवाअड्डा थाना को सूचना दी. पुलिस ने डॉ प्रसाद को जालान अस्पताल में भर्ती कराया है. उनसे क्या लूटी गयी है, इसका पता नहीं चल पाया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola