स्वास्थ्य व्यवस्था का मॉनीटरिंग सिस्टम धनबाद में फेल : सेंट्रल टीम

Updated:
विज्ञापन

जिले की स्वास्थ्य केंद्रों का लिया जायजा कहा- खामियों को तीन से चार माह में दूर करने का रहेगा प्रयास धनबाद : जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था का जायजा लेने के लिए मंगलवार की देर रात केंद्र सरकार की टीम धनबाद पहुंची. टीम में पीआरसी के डायरेक्टर डॉ सुरेश शर्मा व उनके असिस्टेंट राहुल कुमार थे. […]

विज्ञापन

जिले की स्वास्थ्य केंद्रों का लिया जायजा

आपके शहर में

विज्ञापन

कहा- खामियों को तीन से चार माह में दूर करने का रहेगा प्रयास

धनबाद : जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था का जायजा लेने के लिए मंगलवार की देर रात केंद्र सरकार की टीम धनबाद पहुंची. टीम में पीआरसी के डायरेक्टर डॉ सुरेश शर्मा व उनके असिस्टेंट राहुल कुमार थे. बुधवार को टीम ने बाघमारा सीएचसी, केंदुआडीह पीएचसी, कनकनी व लोयाबाद एचएससी व हेल्थ वेलफेयर सेंटर का जायजा लिया.

एनआरएचएम के तहत जिले में चल रही योजनाओं की जानकारी ली. टीम ने एसीएमओ, नोडल पदाधिकारी, बिल्डिंग, इक्यूपमेंट व सहियाओं के साथ-साथ संसाधनों की कमी पायी. पदाधिकारियों ने टीम को भवन व उपकरण की कमी से अवगत कराया.

निजी अस्पतालों या घर पर हो रहे अधिक प्रसव : टीम ने बताया कि धनबाद जिले में महिलाओं का प्रसव निजी अस्पतालों अथवा उनके घरों पर ज्यादा हो रहे है. इसके कारणों की भी समीक्षा की जा रही है. इसी रिपोर्ट के आधार पर जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए बजट तैयार किया जायेगा. टीम ने केंद्रों में स्वास्थ्य सुविधा, कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों की संख्या, एचएमएस की मॉनीटरिंग सिस्टम का जायजा लिया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola