धनबाद : माइक्रोसॉफ्ट ने 21 स्टूडेंट्स को दिया 43 लाख का पैकेज
Updated at : 02 Dec 2019 8:22 AM (IST)
विज्ञापन

रात नौ बजे तक चला प्लेसमेंट का दौर धनबाद : आइआइटी आइएसएम में जीरो डे की शुरुआत रविवार को हुई. रात के नौ बजे तक आठ कंपनियों ने 39 छात्रों का कैंपस प्लेसमेंट किया. प्लेसमेंट के लिए पहुंची 16 कंपनियों की ओर से प्लेसमेंट का दौर देर रात तक जारी था. इनमें से माइक्रोसॉफ्ट कंपनी […]
विज्ञापन
रात नौ बजे तक चला प्लेसमेंट का दौर
धनबाद : आइआइटी आइएसएम में जीरो डे की शुरुआत रविवार को हुई. रात के नौ बजे तक आठ कंपनियों ने 39 छात्रों का कैंपस प्लेसमेंट किया. प्लेसमेंट के लिए पहुंची 16 कंपनियों की ओर से प्लेसमेंट का दौर देर रात तक जारी था. इनमें से माइक्रोसॉफ्ट कंपनी ने 21 विद्यार्थियों को 43 लाख रुपये का पे पैकेज ऑफर किया है. ऑनलाइन वॉलेट कंपनी फोन पे ने चार विद्यार्थियों को 40-40 लाख रुपये का पे पैकेज ऑफर किया. उड़ान कंपनी ने एक विद्यार्थी को 40 लाख रुपये का पे पैकेज और सेल्फ फोर्स ने तीन विद्यार्थियों को 35-35 लाख रुपये का पे पैकेज पर बुलाया है.
फोनपे ने चार को दिया 40-40 लाख का पीपीआे
इन विद्यार्थियों का हुआ चयन
माइक्रोसाॅफ्ट : इसीइ के सुहास एमवी, किशोर गौतम, हिमाद्री नायक, सीलम राजेश, हितेश कुमार, सीएसइ के प्रतीक कुमार सिन्हा, उत्कर्ष अग्रवाल, सिद्धांत चौधरी, मीत पटेल, इइ के सूर्यकांत तिबरेवाल, वेदांगी मुकद्दम, अमर अग्रहारि, स्नेहा किशोर, एम एंड सी के मनीष कुमार और सुभाग भाटिया, इआइइ की शालिनी वर्मा, एम टेक सीएसइ के नवीन गोरोजनम, सरफराज अंसारी, आशुतोष, बोयापति कल्याण चक्रवर्ती और आदित्य कुमार.
उड़ान : सीएसइ के मोहित त्रिपाठी
सेल्फ फोर्स : सीएसइ के चारूल पाटीदार, सलोनी सिंह और हिमांशु सिंह.
गोल्डमैन सैचेज : सीएसइ के अंकित यादव और इसीइ के रितिक अग्रवाल.
फोन पे : सीएसइ के जक्सत देसाई, रामचंद्र आर्य, अनुपम गोविंद और इआइइ के अमन गुप्ता.
स्प्रीन्कलर : सीएसइ के सृजन कुमार जायसवाल, सौरभ सिंह व प्रभात कुमार गुप्ता.
मोर्गन स्टेनली : सीएसइ के रिवत्स भार्गव और इसीइ के अहसास सूद
एसआरआइबी : रिसर्च के लिए सीएसइ के अरण्य सामियार, एमएंडसी के कुमार शिवम और पुन्नम हरिणी रेशमा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




