सदर अस्पताल में अब नहीं होगी दवा की किल्लत, आगे डायलिसिस यूनिट समेत अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी
Updated at : 07 Nov 2019 8:42 AM (IST)
विज्ञापन

धनबाद : सदर अस्पताल में अब दवा की किल्लत नहीं होगी. इसकी आपूर्ति शुरू हो गयी है. अब यहां मरीजों को हर तरह की दवा नि:शुल्क मिल जायेगी. सदर अस्पताल में कौन-कौन से दवा आ गयी है इसकी लिस्ट चिकित्सकों को दे दी गयी है. सदर अस्पताल में ओपीडी शुरू हुए करीब 10 माह हो […]
विज्ञापन
धनबाद : सदर अस्पताल में अब दवा की किल्लत नहीं होगी. इसकी आपूर्ति शुरू हो गयी है. अब यहां मरीजों को हर तरह की दवा नि:शुल्क मिल जायेगी. सदर अस्पताल में कौन-कौन से दवा आ गयी है इसकी लिस्ट चिकित्सकों को दे दी गयी है.
सदर अस्पताल में ओपीडी शुरू हुए करीब 10 माह हो गये हैं. दवाओं की आपूर्ति अब शुरू हुई है. इसके लिए मई में टेंडर की प्रक्रिया होने के बाद दवा खरीदारी की प्रक्रिया चल रही थी.
रोज आते हैं 30 मरीज : सदर अस्पताल के ओपीडी में करीब 20 से 30 मरीज रोज आते हैं. दवाओं की कमी होने के कारण उनका समुचित इलाज नहीं हो पाता है. मरीजों को बाहर से दवा लेनी पड़ती थी.
मरीजों को मिलेगा लाभ : सदर अस्पताल में पहले ही चिकित्सकों की बहाली कर ली गयी है. इसके बाद कर्मचारी नियुक्त कर अब दवाओं की कमी दूर कर ली गयी है. आने वाले दिनों में यहां डायलिसिस यूनिट समेत अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




