जीआरपी के अधिकतर जवानों को बीपी-सुगर
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
धनबाद. धनबाद रेल जिला पुलिस बल में पहली बार जवानोें व पदाधिकारियों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया. रेल एसपी दीपक कुमार सिन्हा की पहल पर रेलवे ऑडिटोरियम में लगे शिविर में लगभग एक दर्जन डॉक्टरों ने जांच की. कहकशा कमाल ने अतिथियों का स्वागत किया. रेल एसपी ने कहा कि यदि आप स्वस्थ […]
विज्ञापन
धनबाद. धनबाद रेल जिला पुलिस बल में पहली बार जवानोें व पदाधिकारियों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया. रेल एसपी दीपक कुमार सिन्हा की पहल पर रेलवे ऑडिटोरियम में लगे शिविर में लगभग एक दर्जन डॉक्टरों ने जांच की. कहकशा कमाल ने अतिथियों का स्वागत किया. रेल एसपी ने कहा कि यदि आप स्वस्थ रहेंगे तो अच्छे से समाज की सेवा कर पायेंगे और इसके लिए आपको इलाज से ज्यादा जरूरी जागरूकता की है.
आपके शहर में
विज्ञापन
आइएमए के अध्यक्ष डॉ एके सिंह की देख रेख में दांत, आंख, इसीजी, ब्लड सुगर, बीपी, चर्म रोग सहित अन्य तरह की बीमारियों की जांच कर सलाह दी गयी. अधिकतर जवानों में बीपी की शिकायत मिली. जबकि कुछ को ब्लड सुगर पाया गया. शिविर में डॉ सुशील कुमार, डॉ एके चक्रवर्ती, डॉ मेजर चंदन, डॉ राकेश इंद्र सिंह सहित अन्य डॉक्टर व रेल डीएसपी संजीव कुमार बेसरा, डीएसपी साजिद जफार, इंस्पेक्टर हरि नारायण सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन