बलियापुर : बच्चा चोर समझ ग्रामीणों ने नौ साधुओं को घेरा, पुलिस ने बचाया

Updated:
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के सतना के हैं सभी साधु बेलगड़िया टाउनशिप में मंदिर के बारे में पूछा तो फैली अफवाह कोलकाता कालीघाट से लौटे थे सभी साधु बलियापुर : बलियापुर क्षेत्र में बच्चा चोरी की अफवाह जोरों पर है. शनिवार को दो बजे बेलगड़िया में बच्चा चोर पकड़े जाने की अफवाह से दिनभर चर्चा का बाजार […]

विज्ञापन

मध्य प्रदेश के सतना के हैं सभी साधु

आपके शहर में

विज्ञापन
बेलगड़िया टाउनशिप में मंदिर के बारे में पूछा तो फैली अफवाह
कोलकाता कालीघाट से लौटे थे सभी साधु
बलियापुर : बलियापुर क्षेत्र में बच्चा चोरी की अफवाह जोरों पर है. शनिवार को दो बजे बेलगड़िया में बच्चा चोर पकड़े जाने की अफवाह से दिनभर चर्चा का बाजार गर्म रहा. बेलगड़िया टाउनशिप में बच्चा चोर समझ कर मध्य प्रदेश के नौ साधुओं को सैकड़ों लोगों ने घेरे रखा. खबर पाकर थाना प्रभारी गोपाल चंद्र घोषाल दल बल के साथ बेलगड़िया पहुंचे. घेरे हुए साधुओं को बलियापुर थाना लाया. जांच पड़ताल के बाद उसे छोड़ दिया गया.
पुलिस के अनुसार उचार थाना, सतना जिला मध्य प्रदेश से धनी प्रसाद गोस्वामी, लवकुश जोशी, विनोद जोशी, राजा भैया गोसाईं, अमित जोशी, गोपी प्रसाद जोशी, महेंद्र जोशी, नाथू जोशी व प्रमोद लाल बोलेरो में सवार होकर कोलकाता कालीघाट के लिए निकले थे. शुक्रवार की रात भुईंफोड़ मंदिर में विश्राम किया. शनिवार को सुबह धनबाद में शनि मंदिर के दर्शन कर बलियापुर रानी रोड होते हुए निकले. टाउनशिप में लोगों से पूछा कि यहां कोई मंदिर है.
विश्राम व भोजन किया जायेगा. साधु का वाहन कॉलेज गेट पहुंचा. वाहन से साधु उतरने लगे. इसी में लोगों ने सभी को बच्चा चोर समझा. यह अफवाह पूरे टाउनशिप में फैल गयी. सैकड़ों की भीड़ साधुओं पर मारपीट के लिए उतारू हो गयी. सभी साधु हाथ जोड़ कर विनती करते लगे. खबर मिलते ही आधा घंटा बाद पुलिस पहुंची और साधुओं को वहां से छुड़ाया. बलियापुर थाना लाकर पूछताछ आधार कार्ड जांच कर सभी को छोड़ दिया गया.
पलानी में भूली के विक्षिप्त को समझा बच्चा चोर : एक अन्य घटना पलानी गांव की है. एक विक्षिप्त नावाडीह भूली निवासी असलम राजा भूले भटके गांव पहुंचे तो लोगों ने उसे बच्चा चोर समझ कर घेर लिया. थाना प्रभारी गोपाल चंद्र घोषाल व पलानी पंचायत के मुखिया सूरज मिर्धा के हस्तक्षेप के बाद युवक को बचाया गया.
बेलगड़िया में गूंगी महिला को समझा बच्चा चोर : बेलगड़िया टाउनशिप में ही शनिवार को एक अधेड़ महिला को बच्चा चोर समझकर घेर कर रखा गया था. महिला गूंगी होने से कुछ कहने में असमर्थ थी. ग्रामीण बच्चा चोर समझ रहे थे. सूचना मिलने पर पुलिस ने महिला का छुड़ाकर बलियापुर थाना लाया.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola