गोपी खान के दो गुर्गों को पुलिस ने पिस्टल के साथ पकड़ा

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

धनबाद : बैंक मोड़ पुलिस ने तेतुलमारी निवासी राजा खान और टीपू खान को शुक्रवार को हिरासत में लिया है. पुलिस के अनुसार इन पर एक बीसीसीएल अधिकारी की गाड़ी पर गोली चलाने का आरोप है. इसके अलावा बैंक मोड़ में भी कई मामलों में पुलिस को इनकी तलाश थी. पुलिस ने इन्हें गुप्त सूचना […]

विज्ञापन

धनबाद : बैंक मोड़ पुलिस ने तेतुलमारी निवासी राजा खान और टीपू खान को शुक्रवार को हिरासत में लिया है. पुलिस के अनुसार इन पर एक बीसीसीएल अधिकारी की गाड़ी पर गोली चलाने का आरोप है. इसके अलावा बैंक मोड़ में भी कई मामलों में पुलिस को इनकी तलाश थी.

विज्ञापन
पुलिस ने इन्हें गुप्त सूचना के आधार पर सिजुआ नया मोड़ से शुक्रवार को पकड़ा. इनके पास से पुलिस को एक पिस्टल भी बरामद हुआ है. मामले में दोनों से अभी पूछताछ चल रही है. पुलिस को शक है कि पिस्टल के साथ इनका मिलना किसी घटना को अंजाम देने की तैयारी हो सकती है.
हालांकि इस मामले में पुलिस ज्यादा कुछ बताने से फिल्हाल इंकार कर रही है. पुलिस सूत्रों के अनुसार ये लोग वासेपुर डॉन फहीम खान के भांजे गोपी खान के गुर्गे बताये जा रहे हैं. इस मामले की जांच भी बैंक मोड़ पुलिस करने में जुटी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola