इस मौसम में बढ़ रहा खसरा का खतरा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
धनबाद : मौसम में तेजी से हो रहे बदलाव का सीधा असर लोगाें के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है. इससे सबसे ज्यादा छोटे बच्चे प्रभावित हो रहे हैं. मौसमी बीमारी बुखार, सर्दी-खांसी आदि के अलावा मिजिल्स (खसरा) का खतरा बढ़ गया है. अस्पतालोें के ओपीडी में मिजिल्स के मरीज आने भी लगे हैं. शहर के […]
विज्ञापन
धनबाद : मौसम में तेजी से हो रहे बदलाव का सीधा असर लोगाें के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है. इससे सबसे ज्यादा छोटे बच्चे प्रभावित हो रहे हैं. मौसमी बीमारी बुखार, सर्दी-खांसी आदि के अलावा मिजिल्स (खसरा) का खतरा बढ़ गया है.
आपके शहर में
विज्ञापन
अस्पतालोें के ओपीडी में मिजिल्स के मरीज आने भी लगे हैं. शहर के विभिन्न अस्पतालों के ओपीडी में मिजिल्स से पीड़ित कई बच्चे पहुंच रहे हैं.
ओपीडी में बच्चों काे परामर्श देने के बाद आवश्यक दवाएं दी जा रही हैं. दवाओं के साथ-साथ साफ-सफाई पर ध्यान रखने का परामर्श भी दिया जा रहा है. वहीं, आयुर्वेद व होमियोपैथी क्लिनिक में भी लोग मिजिल्स का परामर्श लेने के लिए आ रहे हैं.
लक्षण
शरीर में छोटे दाने का होना व पानी भर आना
सिर में दर्द व भारीपन
कान में दर्द होना व सूजन आना
त्वचा पर लाल चकत्ता व लाल धब्बा होना
खांसी
आंखों में सूजन आना
छींक आना
कमजोरी.
बचाव
संक्रामक व्यक्ति से दूर रहें
तरल खाद्य पदार्थ का सेवन करें
बिना मसाले वाला भोजन का सेवन करें
पर्याप्त पानी पीयें.
टीका उपलब्ध
मिजिल्स यानी खसरा के लिए टीका उपलब्ध है. नवजात बच्चों को मिजिल्स का टीका लगाया जाता है, जिससे काफी हद तक बचाव संभव है. इसके अलावा सरकार द्वारा अभी हाल में स्कूल स्तर पर बच्चों को रूबैला का टीका दिलाया गया है. इससे भी काफी हद तक बचाव किया जा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन