एसीबी ने 15 सौ रुपये रिश्वत लेते हल्का कर्मचारी को पकड़ा

Updated:
विज्ञापन

निरसा अंचल के हल्का सात का मामला लेदाहड़िया निवासी मो इरफान अंसारी की शिकायत पर हुई कार्रवाई निरसा/कालूबथान : धनबाद एसीबी की टीम ने बुधवार की सुबह निरसा अंचल के हल्का सात के राजस्व कर्मचारी संतोष कुमार मिश्रा को पाथरकुआ पंचायत सचिवालय से 15 सौ रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया. केलियासोल प्रखंड के लेदाहाड़िया […]

विज्ञापन

निरसा अंचल के हल्का सात का मामला

आपके शहर में

विज्ञापन
लेदाहड़िया निवासी मो इरफान अंसारी की शिकायत पर हुई कार्रवाई
निरसा/कालूबथान : धनबाद एसीबी की टीम ने बुधवार की सुबह निरसा अंचल के हल्का सात के राजस्व कर्मचारी संतोष कुमार मिश्रा को पाथरकुआ पंचायत सचिवालय से 15 सौ रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया. केलियासोल प्रखंड के लेदाहाड़िया गांव निवासी मो इरफान अंसारी की शिकायत पर एसीबी ने यह कार्रवाई की.
टीम ने कालूबथान पुलिस के समक्ष आरोपित मिश्रा से निरसा अंचल में पूछताछ की. फिर उसे धनबाद ले गयी. वहां से उसे जेल भेज दिया जायेगा. शिकायतकर्ता द्वारा दाखिल खारिज के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रति भी एसीबी टीम अपने साथ ले गयी.
टीम का नेतृत्व एंटी करप्शन ब्यूरो के डीएसपी अशोक गिरि कर रहे थे. अनुसंधान की जिम्मेवारी पुलिस उपाधीक्षक समीर कुमार तिर्की को दी गयी है. टीम में महिला अधिकारी भी मौजूद थी.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola