ग-बिरंगे फूलों से महका आइआइटी का आंगन
Updated at : 10 Feb 2019 6:09 AM (IST)
विज्ञापन

धनबाद : आइआइटी आइएसएम के ओवल गार्डन में शनिवार को आयोजित वार्षिक फ्लावर शो में संजय कुमार सिंह को ओवर ऑल विजेता, जबकि सुष्मिता को उपविजेता घोषित किया गया. यह संस्थान का 24वां वार्षिक फ्लावर शो था. उद्घाटन संस्थान के डिप्टी डायरेक्टर प्रो जेके पटनायक ने किया. इस फ्लावर शो में विभिन्न प्रजातियों के सैकड़ों […]
विज्ञापन
धनबाद : आइआइटी आइएसएम के ओवल गार्डन में शनिवार को आयोजित वार्षिक फ्लावर शो में संजय कुमार सिंह को ओवर ऑल विजेता, जबकि सुष्मिता को उपविजेता घोषित किया गया. यह संस्थान का 24वां वार्षिक फ्लावर शो था. उद्घाटन संस्थान के डिप्टी डायरेक्टर प्रो जेके पटनायक ने किया. इस फ्लावर शो में विभिन्न प्रजातियों के सैकड़ों फूलों का प्रदर्शन विभिन्न श्रेणियों में किया गया.
दिन भर आते रहे लोग : फ्लावर शो को देखने के लिए दिन भर लोगों का तांता लगा रहा. इसमें दूसरे संस्थानों के प्रतिभागियों ने भी हिस्सा लिया. प्रतियोगिता पॉटेड फ्लावरिंग प्लांट्स, आॅर्नामेंटल पॉटेड फ्लावरिंग प्लांट्स, कैक्टस एंड सैक्युलेंट, बोनसाई, फ्लावर अरेंजमेंट, संस्थान और व्यक्तिगत गार्डन जैसे केटेगरी में आयोजित की गयी थी. कुल 46 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. संस्थान की ओर से 21 एंट्री थी. जबकि बाहर से 25 एंट्री हुई.
ये थे जज : प्रदर्शनी में जज की भूमिका प्रो एसके माईती, ईएसई विभाग आइएसएम, डॉ आदर्श कुमार श्रीवास्तव, कृषि विज्ञान केंद्र बलियापुर, प्रो. आलोक सिन्हा, प्रो रोहित पी जॉन, एमएस चंपिया, डॉ धीरज कुमार, एनबी सुब्रमण्यम, इंद्रजीत सरकार ने निभायी. प्रदर्शनी को सफल बनाने में संस्थान के निदेशक प्रो. राजीव शेखर, रजिस्ट्रार डॉ कर्नल एमके सिंह के साथ संस्थान के फैकल्टी, आॅफिसर्स, स्टाफ और स्टूडेंट्स का योगदान रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




