धनबाद : महिला से छिनतई की कोशिश, गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

धनबाद : दुर्गा पूजा की भीड़ का फायदा उठाकर महिला से चेन छीन रहे एक युवक को लोगों ने दबोच लिया. धुनाई के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया. चेन छिनतई करने वाले युवक का साथी मौके से चकमा देकर फरार हो गया. पुलिस ने बताया कि बुधवार की देर रात वाच एंड […]

विज्ञापन
धनबाद : दुर्गा पूजा की भीड़ का फायदा उठाकर महिला से चेन छीन रहे एक युवक को लोगों ने दबोच लिया. धुनाई के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया. चेन छिनतई करने वाले युवक का साथी मौके से चकमा देकर फरार हो गया.
पुलिस ने बताया कि बुधवार की देर रात वाच एंड वार्ड दुर्गा पूजा पंडाल के बगल की सड़क पर महिला अपने परिजनों के साथ जा रही थी. अचानक बाइक पर सवार होकर मुकेश और उसका साथी जैकी वहां पहुंचा. जैसे ही जैकी ने महिला के गले से चेन छीनने की कोशिश की लोगों ने उसे धक्का दे दिया.
जैकी और मुकेश बाइक सहित सड़क पर गिर गये. जब तक लोग दोनों को दबोचते जैकी बरमसिया गेट की तरफ भाग गया, जबकि मुकेश मौके पर ही पकड़ा गया. इसके बाद लोगों ने उसकी जम कर धुनाई कर दी और पुलिस को बुला कर मुकेश को सौंप दिया. जैकी मुकेश के पड़ोस में ही रहता है. पुलिस ने मुकेश को जेल भेज दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola