60 घंटे से ब्लैकआउट ऊपरघाट में नाराजगी
Updated at : 28 Aug 2018 7:30 AM (IST)
विज्ञापन

ऊपरघाट : नावाडीह प्रखंड के उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र ऊपरघाट में 60 घंटे से बिजली गुल है. इससे डेढ़ लाख की आबादी अंधेरे में रात गुजारने को विवश है. पूरा ऊपरघाट क्षेत्र ब्लैक आउट हो गया है. बिजली संकट पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों की खामोशी से ग्रामीणों ने काफी नाराजगी है. राज्य विद्युत बोर्ड के अधिकारियों को […]
विज्ञापन
ऊपरघाट : नावाडीह प्रखंड के उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र ऊपरघाट में 60 घंटे से बिजली गुल है. इससे डेढ़ लाख की आबादी अंधेरे में रात गुजारने को विवश है. पूरा ऊपरघाट क्षेत्र ब्लैक आउट हो गया है. बिजली संकट पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों की खामोशी से ग्रामीणों ने काफी नाराजगी है. राज्य विद्युत बोर्ड के अधिकारियों को बिजली की समस्या से अवगत कराया गया है लेकिन स्थित यथावत है.
ग्रामीणों ने बताया कि बादल गरजने के साथ ही ऊपरघाट क्षेत्र की बिजली काट दी जाती है. बिजली नहीं रहने से बरसात में सांप-बिच्छू भय सता रहा है. रात में ग्रामीण हाथ में लालटेन या टॉर्च लेकर घर से निकल रहे हैं. बिजली नहीं रहने के विद्यार्थियों के पठन-पाठन के अलावा बैंक, डाकघर व थाना में कामकाज ठप है.
ऊपरघाट के जिप सदस्य टिकैत कुमार महतो व झामुमो के युवा नेता गंगाराम महतो कहते हैं कि ऊपरघाट में सालों भर बिजली की समस्या बनी रहती है. विभाग को कई बार सूचना देने के बावजूद भी पहल नहीं की जा रही है. ज्ञात हो कि हाल ही में आजसू पार्टी में बिजली की समस्या को लेकर गोमिया सब स्टेशन के समक्ष आमरण अनशन किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




