देशहित में भयमुक्त होकर करे कोयला उत्पादन

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

धनबाद : सरकार कोयला उत्पादन में बढ़ोतरी को लेकर गंभीर है, ताकि कम से कम कोयला आयात हो. लॉ एंड ऑर्डर की समस्याओं पर अंकुश लगाने को लेकर राज्य सरकार व जिला-प्रशासन गंभीर है, इसलिए देश हित में भयमुक्त हो कर कोयला उत्पादन करे. ये बातें बीसीसीएल के सीएमडी अजय कुमार सिंह ने कंपनी मुख्यालय […]

विज्ञापन
धनबाद : सरकार कोयला उत्पादन में बढ़ोतरी को लेकर गंभीर है, ताकि कम से कम कोयला आयात हो. लॉ एंड ऑर्डर की समस्याओं पर अंकुश लगाने को लेकर राज्य सरकार व जिला-प्रशासन गंभीर है, इसलिए देश हित में भयमुक्त हो कर कोयला उत्पादन करे. ये बातें बीसीसीएल के सीएमडी अजय कुमार सिंह ने कंपनी मुख्यालय कोयला भवन स्थित सभागार में आउटसोर्सिंग प्रबंधन व सभी एरिया महाप्रबंधकों के साथ समीक्षात्मक बैठक में कही.
उन्होंने कहा कि कंपनी की स्थित में सुधार के लिए विभागीय परियोजनाओं के साथ-साथ आउटसोर्सिंग पैच से भी उत्पादन में तेजी लानी होगी. इसके लिए जो भी संसाधनों की आवश्यकता होगी उसे पूरा किया जायेगा. मौके पर निदेशक तकनीकी (परिचालन) देवल गंगोपाध्याय, महाप्रबंधक (समन्वय) एके दत्ता के अलावा सभी एरिया के महाप्रबंधक व कंपनी में कार्यरत आउटसोर्सिंग कंपनी के प्रबंधन उपस्थित थे.
ओरियंटल को चालू करने का निर्देश : सीएमडी श्री सिंह ने गोविंदपुर एरिया के आकाशकिनारी में कार्यरत आउटसोर्सिंग कंपनी प्रबंधन को कहा कि राज्य सरकार व पुलिस-प्रशासन आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने को लेकर गंभीर है. परियोजना में किसी प्रकार के आपराधिक घटनाओं के पश्चात प्रबंधन द्वारा केस दर्ज कराने के बाद काउंटर केस में एसी-एसटी केस को अमान्य करने का भरोसा दिया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola