झूम कर आया मॉनसून, झमाझम बारिश, तय समय से लगभग दस दिन विलंब से आया मॉनसून
Updated at : 26 Jun 2018 7:32 AM (IST)
विज्ञापन

धनबाद : अंतत: मॉनसून ने कोयलांचल में दस्तक दे दी. सोमवार को मॉनसून यहां पहुंचा. सुबह एवं रात में झमाझम बारिश से मौसम कूल-कूल हो गया. मौसम विभाग के अनुसार कोयलांचल में मॉनसून के बादल पूरी तरह सक्रिय हो गये हैं. सोमवार देर शाम यहां झमाझम बारिश हुई. मौसम विभाग ने रात नौ बजे तक […]
विज्ञापन
धनबाद : अंतत: मॉनसून ने कोयलांचल में दस्तक दे दी. सोमवार को मॉनसून यहां पहुंचा. सुबह एवं रात में झमाझम बारिश से मौसम कूल-कूल हो गया. मौसम विभाग के अनुसार कोयलांचल में मॉनसून के बादल पूरी तरह सक्रिय हो गये हैं. सोमवार देर शाम यहां झमाझम बारिश हुई. मौसम विभाग ने रात नौ बजे तक यहां लगभग आठ एमएम बारिश रिकॉर्ड की थी. हालांकि दिन में मौसम साफ था. लेकिन हवा में नमी थी. बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली.
इस वर्ष मॉनसून यहां तय समय से लगभग दस दिन विलंब से आया है. पहले 15 जून तक मॉनसून के धनबाद पहुंचने की संभावना थी. मौसम विभाग ने अगले एक सप्ताह तक यहां मॉनसून के पूरी तरह सक्रिय रहने की संभावना जतायी है. बारिश के चलते सड़कों पर जहां-तहां पानी जम गया. खासकर वैसे इलाका ज्यादा प्रभावित हुए जहां नाला की समस्या है.
कोयला उत्पादन पर पड़ा असर
धनबाद. दो दिनों से हो रही झमाझम बारिश से बीसीसीएल के कोयला उत्पादन पर असर पड़ा है. इससे ओपेन कास्ट माइंस में कोयला उत्पादन प्रभावित हुआ है. सोमवार को जहां लक्ष्य का 50 प्रतिशत उत्पादन होने की बात कही जा रही है, वहीं 24 जून को लक्ष्य का 76 प्रतिशत ही उत्पादन हुआ. सूत्रों के अनुसार लक्ष्य 98.78 हजार टन कोयला उत्पादन का था, लेकिन कंपनी ने 75 हजार टन ही उत्पादन किया. वहीं डिस्पैच लक्ष्य 120.45 हजार टन था, लेकिन कंपनी ने 86.94 हजार टन कोयला डिस्पैच किया. यानी 19 रैक कोयला डिस्पैच हुआ है. जबकि लक्ष्य 25 रैक प्रतिदिन डिस्पैच का है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




