बारिश ने दी गर्मी से राहत, आज शाम तक धनबाद में मानसून दे सकती है दस्तक

Updated:
विज्ञापन

धनबाद : उमस भरी गर्मी के बाद रविवार को अपराह्न तीन बजे शुरू बारिश ने लोगों को भारी राहत दी. स्थानीय स्तर पर बने निम्न दबाव के कारण हुई बारिश देर शाम तक होती रही. दिन के तीन से रात के आठ बजे तक जिले में आठ मिमी की औसत बारिश दर्ज की गयी. आम […]

विज्ञापन
धनबाद : उमस भरी गर्मी के बाद रविवार को अपराह्न तीन बजे शुरू बारिश ने लोगों को भारी राहत दी. स्थानीय स्तर पर बने निम्न दबाव के कारण हुई बारिश देर शाम तक होती रही. दिन के तीन से रात के आठ बजे तक जिले में आठ मिमी की औसत बारिश दर्ज की गयी. आम तौर पर रविवार को गुलजार रहे रहने वाले मॉल, बारिश की वजह से खाली खाली थे.
सड़कों को पर सन्नाटा था. लोग घरों में बदले मौसम का आनंद लेते रहे. मौसम विज्ञानी डॉ एसपी यादव के अनुसार मानसून की फुहार की राह देख रहे धनबाद वासियों का इंतजार सोमवार को खत्म हो जाने की संभावना है. मानसूनी हवाएं धनबाद में देर शाम तक दस्तक दे सकती है. अभी मानसून बंगाल में मिदनापुर के आस-पास सक्रिय है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola