भूरकुंडा, गोंदलवारी और भलुवाही में हुआ युवा क्लब गठन

Updated:
विज्ञापन
भूरकुंडा, गोंदलवारी और भलुवाही में हुआ युवा क्लब गठन

सारवां में युवा क्लब का किया गया पुनर्गठन

विज्ञापन

सारवां. खेल मंत्रालय, भारत सरकार के मेरा युवा भारत कार्यक्रम के अंतर्गत यूथ क्लब डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत शुक्रवार को सारवां प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में युवा क्लबों का गठन और पुनर्गठन किया गया. भूरकुंडा में गठित क्लब के अध्यक्ष पवन टुडू, सचिव मिथुन रजक और कोषाध्यक्ष सौरभ चौधरी चुने गए. वहीं गोंदलवारी में हीरालाल मंडल को अध्यक्ष, विकास मंडल को सचिव तथा कांग्रेस मंडल को कोषाध्यक्ष बनाया गया. भलुवाही मंडल टोला में रवि मंडल को अध्यक्ष, भागीरथ मंडल को सचिव और महेंद्र कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया. इसके अलावा टूहियो में स्पोर्ट युवा क्लब का गठन किया गया, जिसमें अजय यादव को अध्यक्ष, कृष्णदेव यादव को सचिव और सोनू पासवान को कोषाध्यक्ष बनाया गया. साथ ही क्लब में खेल मंत्री, पर्यावरण मंत्री, स्वास्थ्य मंत्री और शिक्षा मंत्री के पदों पर भी चयन किया गया. इस अवसर पर प्रत्येक क्लब में पांच लोगों को सलाहकार समिति के सदस्य के रूप में भी चुना गया. क्लब गठन में भोला यादव और मुन्ना राय सहित अन्य लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.

विज्ञापन
Lilanand Jha

लेखक के बारे में

By Lilanand Jha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola