दुलमपुर जंगल में घायल अवस्था में मिला युवक, इलाज के दौरान अस्पताल में हुई मौत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 23 Oct 2024 7:30 PM
बुढ़ैई के दुलमपुर जंगल में घायल अवस्था में मिले युवक की इलाज के दौरान मौत हो गयी. परिजनों ने इरफान अंसारी व अन्य पर युवक की पिटाई करने का आरोप लगाया है.
मधुपुर. बुढ़ैई थाना क्षेत्र के दुलमपुर जंगल में बेहोशी की हालत में आदिवासी युवक को बरामद किया है. लेकिन इलाज के क्रम में युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान सिकटिया निवासी राजेश मुर्मू के रूप में की गयी है. घटना के संबंध में मृत युवक के भाई चरकू मुर्मू ने पुलिस को बताया कि गांव और बाजार में हल्ला हुआ कि उनका भाई राजेश मुर्मू को किसी ने मारकर दुलमपुर जंगल में फेंक दिया है. गांव वालों की मदद से भाई की खोजबीन की तो दुलमपुर जंगल बांध के निकट बेहोशी की हालत में पाया. बताया कि उसे जान से मारने की नियत से निर्मम ढंग से पिटाई की गयी थी, जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा मिला था. उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल देवघर लेकर गये. फिर घटना की जानकारी लेने के लिए वे जुट गये कि यह कैसे हुआ. जानकारी जुटने के क्रम में पता चला कि गांव का इरफान अंसारी उसे अपनी बाइक में बैठा कर ले गया था. उन्होंने बताया कि उनके भाई को इरफान अंसारी व उसके साथियों ने जान से मारने की नीयत से मारपीट की थी, जिसके कारण इलाज के दौरान देवघर में उसकी मौत हो गयी. घटना की जानकारी होने पर बुढ़ैई पुलिस जंगल गयी और मामले की जांच की. वहीं युवक का शव गांव पहुंचने के बाद भारी संख्या में ग्रामीण जमा हो गये और पुलिस से अविलंब आरोपियों को चिह्नित कर गिरफ्तारी की मांग करने लगे. घटना को लेकर थाने में मामला दर्ज किया जा रहा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










