सारठ में 11 से 13 सितंबर तक प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता, मैदान में दिखेगी स्कूली खिलाड़ियों की प्रतिभा

Updated:
विज्ञापन

अमिताभ झा, बीईईओ सारठ | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सारठ प्रखंड में स्कूली बच्चों के लिए 11 से 13 सितंबर तक प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है. इस प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, खो-खो, वॉलीबॉल, कबड्डी और फुटबॉल जैसी कई स्पर्धाएं शामिल होंगी. बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आगे के लिए मौका मिलेगा.

विज्ञापन

सारठ : प्रखंड क्षेत्र के स्कूली बच्चों में खेलकूद प्रतिभा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. बीएआरसी कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्रतियोगिता का आयोजन 11 से 13 सितंबर तक किया जायेगा. इसके लिए अलग-अलग खेल प्रतियोगिताओं की तिथि निर्धारित की गयी है.

विज्ञापन

दौड़ समेत कई स्पर्धाएं

11 सितंबर को एथलेटिक्स की विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी. इनमें मुख्य रूप से 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, 1500 मीटर और 3000 मीटर दौड़ के अलावा 100 मीटर हर्डल, हाई जंप, लॉन्ग जंप, शॉटपुट, डिस्कस थ्रो, जेवलिन थ्रो तथा 4 गुना 100 मीटर और 4 गुना 400 मीटर खेल शामिल हैं. इसके अलावा बालिका वर्ग में 3000 मीटर वॉक तथा बालक वर्ग में 5000 मीटर वॉक प्रतियोगिता भी निर्धारित है.

अंडर-17 में चार खेल होंगे

12 सितंबर को अंडर-17 आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं के लिए खो-खो, वॉलीबॉल, कबड्डी और फुटबॉल प्रतियोगिताएं करायी जायेंगी.

गोपिबांध में होगा आयोजन

प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए आयोजन स्थल प्रस्तावित उच्च विद्यालय गोपिबांध स्थल का चयन किया गया है, जिसमें निर्णायक एवं संबंधित शिक्षकों की जिम्मेदारियां भी निर्धारित की गयी हैं. संबंधित विद्यालयों के शारीरिक शिक्षकों, शिक्षकों एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों को निर्धारित समय पर आयोजन स्थल पर उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है.

प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को मिलेगा मौका

प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आगे की प्रतियोगिताओं के लिए चयनित किये जाने की संभावना है. विभाग की ओर से विद्यालयों को अधिक से अधिक प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित कराने को कहा गया है.

तैयारी पूरी करने का निर्देश

बीईईओ अमिताभ झा की ओर से जारी आदेश में संबंधित पदाधिकारियों एवं शिक्षकों को प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए आवश्यक तैयारी पूरी करने का निर्देश दिया गया है, ताकि क्षेत्र के स्कूली खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola