सारठ में कैफ इलेवन का जलवा, रॉयल डेंजर देवघर को 1-0 से हराकर जीता फुटबॉल चैंपियनशिप

Updated:
विज्ञापन

विजेता व उप विजेता टीम को ट्रॉफी देते आयोजक सदस्यगण | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कैफ इलेवन ने स्टार क्लब केंचुवाबांक द्वारा आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम कर लिया है. फाइनल में उन्होंने रॉयल डेंजर देवघर को 1-0 से मात दी. इस रोमांचक मुकाबले में अभिषेक बास्की के निर्णायक गोल ने टीम को जीत दिलाई.

विज्ञापन

सारठ : स्टार क्लब केंचुवाबांक के बैनर तले आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल चैंपियनशिप का खिताब कैफ इलेवन ने अपने नाम कर लिया. गुरुवार को रोमांचक फाइनल मुकाबले में कैफ इलेवन ने रॉयल डेंजर देवघर को 1-0 से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया. पूरे मैच के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया. मुकाबला अंतिम क्षणों तक गोलरहित रहा. खेल समाप्त होने से कुछ ही समय पहले कैफ इलेवन के खिलाड़ी अभिषेक बास्की ने शानदार गोल कर टीम को निर्णायक बढ़त दिला दी. उनका यही गोल कैफ इलेवन के लिए विजयी गोल साबित हुआ. इससे पूर्व खेले गये सेमीफाइनल मुकाबले में रॉयल डेंजर इलेवन देवघर ने सरकार इलेवन को टाईब्रेकर में पराजित कर फाइनल में जगह बनायी थी. वहीं, टूर्नामेंट में खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया.

विज्ञापन
विजेता व उप विजेता टीम को ट्रॉफी देते आयोजक सदस्यगण | Prabhat Khabar Network
विजेता व उप विजेता टीम को ट्रॉफी देते आयोजक सदस्यगण | Prabhat Khabar Network

विजेता को 12 हजार, उपविजेता को आठ हजार रुपये

फाइनल मुकाबले के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में विजेता कैफ इलेवन की टीम को 12 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी, जबकि उपविजेता रॉयल डेंजर देवघर की टीम को आठ हजार रुपये नकद देकर सम्मानित किया गया. सेमीफाइनल में पहुंचने वाली सरकार इलेवन और जूनियर एफसी धावा की टीम को भी 2500-2500 रुपये का पुरस्कार दिया गया. फाइनल का एकमात्र गोल करने वाले अभिषेक बास्की को कमल मिर्जा की ओर से 500 रुपये का विशेष पुरस्कार दिया गया.

हजारों दर्शकों ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

दो दिनों तक चले फुटबॉल टूर्नामेंट को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक मैदान में पहुंचे. हजारों दर्शकों ने रोमांचक मुकाबलों का जमकर आनंद लिया और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया. आयोजन को सफल बनाने में विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह का सराहनीय योगदान रहा.

पुरस्कार समारोह में मौजूद रहे कई लोग

पुरस्कार वितरण समारोह में सदर अकबर अली मिर्जा, अमीरुद्दीन मिर्जा, झामुमो जिला उपाध्यक्ष इश्तियाक मिर्जा, जिला परिषद प्रतिनिधि उमाशंकर मंडल, मुखिया प्रतिनिधि अब्दुल मियां, उपमुखिया कयूम अंसारी, वार्ड सदस्य किरण मिर्जा, मोइनुद्दीन शेख, आलेमिन मिर्जा, दौलत मिर्जा, सिकंदर अली मिर्जा, मुमताज मिर्जा, सैनल मिर्जा, लोबान खान, रेहान मिर्जा, सफा उल अंसारी, नूर इमाम अंसारी, तोहिद अली खान, जयदेव पोद्दार, जहांगीर मिर्जा, अब्दुल सलाम, तौसीफ मिर्जा, अदनान मिर्जा उर्फ हीरो, डॉ गुलाम मिर्जा, गौहर अली मिर्जा, इमरान मिर्जा समेत अन्य लोग मौजूद थे.

आयोजन में इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल्स के प्रोपराइटर राज एंटरप्राइजेज, फेथ क्लीनिक तेतरिया मोड़ समेत कई युवाओं ने सहयोग किया. टूर्नामेंट के सफल संचालन में रेफरी गणेश टुडू तथा लाइनमैन अनिल मुर्मू और मोनू सोरेन की महत्वपूर्ण भूमिका रही. सफल आयोजन के लिए स्थानीय लोगों ने स्टार क्लब के सभी सदस्यों के प्रति आभार जताया.

पुरस्कार राशि

  • विजेता: कैफ इलेवन — 12,000 रुपये व ट्रॉफी
  • उपविजेता: रॉयल डेंजर देवघर — 8,000 रुपये
  • सेमीफाइनलिस्ट: सरकार इलेवन — 2,500 रुपये
  • सेमीफाइनलिस्ट: जूनियर एफसी धावा — 2,500 रुपये
  • फाइनल का विजयी गोल: अभिषेक बास्की — 500 रुपये

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola