मधुपुर स्टेशन से अवैध विदेशी शराब के साथ एक युवक को पकड़ा

Updated:
विज्ञापन

मधुपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो से रेल पुलिस ने हजारों रूपये मूल्य के विदेशी शराब के साथ एक युवक को पकड़ा है. शराब और आरोपी को उत्पाद विभाग को सौंप दिया गया है.

विज्ञापन

मधुपुर . स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो से रेल पुलिस ने हजारों रुपये मूल्य के विदेशी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. रेल थाना प्रभारी कार्तिक कुमार महतो ने बताया कि झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर रेल यात्रियों की सुरक्षा में पुलिस की जवान की तैनात किये गये थे. इसी क्रम में स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो पर एक युवक ट्रॉली बैग लेकर संदिग्ध हालत में विचरण कर रहा था. ड्यूटी में तैनात रेल पुलिस को संदेह होने पर युवक से पूछताछ की. इसके बाद युवक के ट्रॉली बैग की तलाशी ली गयी. बैग में 14 बोतल 7. 50 एमएल की शराब व 12 बोतल शराब बरामद की गयी. शराब की कीमत हजारों में है. पकड़े गये शराब तस्कर की पहचान संदीप कुमार उर्फ कुरु के रूप में की गयी है, जो बिहार के लखीसराय जिले के पिपोरिया थाना अंतर्गत मालपुर गांव का रहने वाला है. विदेशी शराब ट्रॉली बैग में भरकर किसी ट्रेन से बिहार ले जाने के फिराक में था. आरोपित को रेल पुलिस ने जप्त शराब के साथ इस मामले में आगे की कार्रवाई के लिए जिले के उत्पाद विभाग को सौंप दिया है. छापेमारी में जीआरपी थाना प्रभारी के साथ सब इंस्पेक्टर बीरबल राम व जवान मुकेश राम शामिल थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola