Deoghar News : तंबाकू से रहें दूर, हो सकती है जानलेवा बीमारी

Updated:
विज्ञापन

जिला एनसीडी सेल की ओर से उत्क्रमित मध्य विद्यालय, रिफ्यूजी काॅलोनी में तंबाकू निषेध पर कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस दौरान विद्यालय के बच्चों को तंबाकू के हानिकारक प्रभावों की जानकारी दी गयी.

विज्ञापन

संवाददाता, देवघर : राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत तंबाकू मुक्त युवा अभियान 2.0 को लेकर जागरुकता कार्यक्रम का अयोजन किया गया. इस दौरान जिला एनसीडी सेल की ओर से उत्क्रमित मध्य विद्यालय, रिफ्यूजी काॅलोनी में तंबाकू निषेध पर कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस दौरान विद्यालय के बच्चों को तंबाकू के हानिकारक प्रभावों की जानकारी दी गयी. साथ ही तंबाकू से होने वाली बीमारी कैंसर, अस्थमा, लकवा, श्वास संबंधित बीमारी आदि के बारे में बताया गया. वहीं तंबाकू नियंत्रण अधिनियम कोटपा-2003 के बारे में बताया. इसके बाद बच्चों के बीच तंबाकू निषेध पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें यशराज कुमार, प्रिंस कुमार, नंदनी कुमारी समेत अन्य पांच छात्रों को एनसीडी कोषांग की ओर से पुरस्कृत किया गया. इसके बाद बच्चों को तंबाकू का उपयोग नहीं करने की शपथ दिलायी गयी. मौके पर स्कूल की प्राचार्य अमिता मिश्रा, शिक्षक रितु कुमारी मरांडी, प्रियंका कुमारी, राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के जिला परामर्शी अभिमन्यु दांगी, विजय सिंह समेत अन्य थे. हाइलाइट्स तंबाकू निषेध पर कार्यशाला का आयोजन

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola