Deoghar News : स्वच्छ सर्वेक्षण में अच्छा रैंक दिलाने में जुटे निगम कर्मी

देवघर नगर निगम काे राष्ट्रीय स्तर पर स्वच्छ सर्वेक्षण में अच्छा रैंक दिलाने के लिए नगर निगम की टीम आपसी सहयोग से आगे बढ़ रही है. निगम के सभी शाखाओं के कर्मी जनता से फीड बैक ले रहे है.
संवाददाता, देवघर : देवघर नगर निगम काे राष्ट्रीय स्तर पर स्वच्छ सर्वेक्षण में अच्छा रैंक दिलाने के लिए नगर निगम की टीम आपसी सहयोग से आगे बढ़ रही है. निगम के सभी शाखाओं के कर्मी जनता से फीड बैक ले रहे है. लोगों से अपने स्तर से भी नगर निगम का स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 में यूएलबी कोड 801769 एप खोल कर फीडबैक करने की अपील कर रहे हैं. इसका असर भी दिख रहा है. इस संबंध में नगर आयुक्त रोहित सिन्हा ने बताया कि देवघर की जनता के सहयोग से ही नगर निगम को अच्छा रैंक आ सकता है. बगैर जनता की मदद से कुछ भी संभव नहीं है. उन्हें फीड बैक में सहयोग करना चाहिए. देवघर नगर निगम का स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 में यूएलबी कोड 801769 है. निगम की ओर से लक्ष्य प्राप्ति के लिए पूरे शहरी क्षेत्र में स्वच्छता जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है. नागरिकों से स्वच्छता फीडबैक पर राय ली जा रही है. यह कोई मतदान नहीं, पारदर्शी योगदान है. फीडबैक सिस्टम नागरिकों को एक मंच उपलब्ध करा रही है. इसमें लिंक के माध्यम से 10 सवालों का जवाब देकर अपने शहर को स्वच्छता प्रतियोगिता में अव्वल बनाने में सहयोग करने की अपील की है. -लोगों से पूछे जा रहे 10 सवाल
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




