Deoghar news : नारी शक्ति सम्मान कार्यक्रम के जरिये महिलाओं को अधिकारों के प्रति किया जागरूक

Updated:
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर चितरा कोलियरी क्षेत्र की जमुआ पंचायत में नारी शक्ति सम्मान सह होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. जमुआ पंचायत की मुखिया ने कार्यक्रम का नेतृत्व किया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, चितरा. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर चितरा कोलियरी क्षेत्र की जमुआ पंचायत भवन में रविवार को नारी शक्ति सम्मान सह होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व जमुआ पंचायत की मुखिया नीतू कुमारी ने किया. इसमें बड़ी संख्या में क्षेत्र की महिलाओं ने भाग लेकर महिला सशक्तिकरण, अधिकारों और सामाजिक भागीदारी को लेकर जागरूकता का संदेश दिया. कार्यक्रम की शुरुआत जागरुकता रैली से हुई. रैली जमुआ पंचायत भवन से निकलकर चितरा गेस्ट हाउस होते हुए गांधी चौक पहुंची. वहां महिलाओं ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सभा का आयोजन किया. सभा में वक्ताओं ने महिला सम्मान, अधिकारों की सुरक्षा और समाज निर्माण में महिलाओं की अहम भूमिका पर प्रकाश डाला. मौके पर जमुआ पंचायत की मुखिया नीतू कुमारी ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं और समाज के विकास में उनकी भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण है. वहीं कहा कि आज भी महिलाएं शोषण का शिकार हो रही है. उन्होंने महिलाओं को और सशक्त बनाने पर बल दिया. इसके बाद सभी प्रतिभागी पुनः जमुआ पंचायत भवन लौटे, जहां होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मजदूर नेता बलदेव महतो, यशोदा देवी, पार्वती देवी, सुभद्रा देवी, शकुंतला देवी, रीना कुमारी, कविता देवी, पूनम देवी, नीतू देवी, रूपमनी कुमारी, खुशबू वर्मा, रीता देवी, सुनीता देवी, आशा देवी, लक्ष्मी देवी, रेनू देवी, अंजना कुमारी, संपा पॉल, ममता देवी सहित सैकड़ों महिलाएं उपस्थित थीं.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola