ePaper

हाइवा एवं टेंपो की टक्कर में महिला की मौत

Updated at : 13 Nov 2024 11:18 PM (IST)
विज्ञापन
हाइवा एवं टेंपो की टक्कर में महिला की मौत

भेजा थाना क्षेत्र के खजुरी गांव के समीप कोशी तटबंध पर बुधवार देर शाम एक हाइवा एवं टेंपो की टक्कर में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई.

विज्ञापन

मधेपुर. भेजा थाना क्षेत्र के खजुरी गांव के समीप कोशी तटबंध पर बुधवार देर शाम एक हाइवा एवं टेंपो की टक्कर में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई. मृत महिला की पहचान भेजा थाना क्षेत्र के परवलपुर गांव निवासी स्वर्गीय यतीम की 72 वर्षीय पत्नी कोरेशा खातून के रूप में की गई. घटना के बाद दोनों वाहन चालक वाहन छोड़कर भाग गये. घटना की सूचना पाते ही भेजा थाना पुलिस सड़क बल पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया. जानकारी के अनुसार हाइवा ईंट लेकर खजुरी गांव के ढलान से कोशी बांध पर चढ़ रहा था. इसी दौरान भेजा की और से जा रही टेंपो ने हाइवा में टक्कर मार दी. जिससे टेंपो में सवार महिला की मौत हो गई. थानाध्यक्ष सूरज कुमार ने बताया कि दोनों वाहन को जब्त कर लिया गया है. मृतक महिला को पोस्टमार्टम में भेजकर आगे की कारवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola