महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए किया गया प्रशिक्षित

Updated:
विज्ञापन

नारी सशक्तिकरण को जहां बल मिलेगा

विज्ञापन

मधुपुर. शहर के काली मंडा रोड स्थित एक निजी होटल के सभागार में शुक्रवार को एसएम मेकओवर द्वारा महिलाओं व बालिकाओं को प्रशिक्षित किया गया. उनका उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में आगे बढ़ाना है. बतौर मेकअप आर्टिस्ट व एजुकेटर शोभा सोरेन ने कहा कि सभी को ब्राइडल मेकअप समेत विभिन्न प्रकार के मेकअप के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण के उपरांत सफल प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिया गया. प्रमाण पत्र लेने वालों में नीलम कुमारी, निशा जावेद, प्रीति शर्मा, प्रिया कुमारी आदि है. कहा कि प्रशिक्षार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि प्रमाण पत्र लेकर घर नहीं बैठना है, बल्कि प्रशिक्षण में प्राप्त हुनर का पूर्ण सदुपयोग से व्यवसाय स्थापित कर अपने पैरों पर खड़ा होना है. बताया गया कि महिलाओं तथा बालिकाओं को प्रशिक्षित कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सराहनीय कदम है. इससे नारी सशक्तिकरण को जहां बल मिलेगा. वहीं महिलाओं तथा बालिकाओं को स्वरोजगार पाकर अपने पैरों पर खड़ा होने का अवसर मिलेगा. मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola