Deoghar News : अहले सुबह साढ़े तीन बजे समाप्त हुई चतुष्प्रहर पूजा, बैकलॉग भक्तों को कराया जलार्पण

Updated at : 27 Feb 2025 10:15 PM (IST)
विज्ञापन
Deoghar News : अहले सुबह साढ़े तीन बजे समाप्त हुई चतुष्प्रहर पूजा, बैकलॉग भक्तों को कराया जलार्पण

गुरुवार को पट बंद होने तक करीब 50 हजार भक्तों ने बाबा सहित अन्य मंदिरों में पूजा की.

विज्ञापन

संवाददाता, देवघर : महाशिवरात्रि के अवसर पर बुधवार की रात 11:15 बजे से सुबह साढ़े तीन बजे तक बाबा बैद्यनाथ की विशेष चतुष्प्रहर पूजा का आयोजन किया गया. इस दिन करीब सात से आठ सौ श्रद्धालु महाशिवरात्रि पर जलार्पण करने से वंचित रह गये. ऐसे में सुबह साढ़े तीन बजे जैसे ही चतुष्प्रहर पूजा का समापन हुआ. इसके बाद बैकलॉग सभी श्रद्धालुओं को संस्कार भवन से बाबा मंदिर के गर्भ गृह में भेजकर स्पर्श पूजा करायी गयी. इस दौरान करीब तीन घंटे तक जलार्पण के बाद कुछ देर के लिए बाबा के पट को बंद किया गया. उसके बाद पट खोल कर हर दिन की तरह दैनिक पूजा के बाद आम भक्तों के लिए जलार्पण शुरू कराया गया. गुरुवार को भी भारी संख्या में भक्त मंदिर पहुंचे. सुबह से लेकर दोपहर दो बजे तक ओवरब्रिज पूरी तरह से भरा रहा. पट बंद होने तक करीब 50 हजार भक्तों ने बाबा सहित अन्य मंदिरों में पूजा की. इनमें 2859 भक्तों ने कूपन लेकर प्रशासनिक भवन के रास्ते से जलार्पण किये.

हाइलाइट्स

– पट बंद होने तक करीब 50 हजार भक्तों ने किये जलार्पण

– 2859 भक्तों ने कूपन लेकर की पूजा

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola