जसीडीह के हरकट्टा गांव में सड़क किनारे मिला अधेड़ का शव, नहीं हो सकी पहचान
घटनास्थल पर जांच पड़ताल करते पुलिस व मौजूद ग्रामीण | Prabhat Khabar Network
जसीडीह थाना क्षेत्र के हरकट्टा गांव में रविवार को सड़क किनारे एक अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद हुआ है. पुलिस को उसकी पहचान करने में कोई सुराग नहीं मिला है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का खुलासा होने की उम्मीद है.
जसीडीह : जसीडीह थाना क्षेत्र के हरकट्टा गांव में सड़क किनारे से रविवार को पुलिस ने एक अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद किया. उसकी पहचान नहीं हो सकी है. शव गांव स्थित राजकीयकृत प्राथमिक विद्यालय के बाहर सड़क किनारे पड़ा हुआ था.
सूचना पर पहुंची पुलिस
घटना की सूचना पाकर थाना से पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच की. इसके बाद शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.
जानकारी के अनुसार, रविवार की दोपहर आसपास के लोगों ने देखा कि उक्त स्थान पर एक शव पड़ा हुआ है. इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना थाना को दी. सूचना मिलते ही थाना से एएसआई कौशलेंद्र कुमार जवान के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव बरामद कर लिया.
पहचान के लिए नहीं मिला कोई कागजात
पुलिस को अधेड़ के पास से उसकी पहचान के लिए किसी प्रकार के कागजात या सामान नहीं मिले हैं. पुलिस ने आशंका जतायी है कि संभवत: अधेड़ की तबीयत अचानक बिगड़ गयी होगी, जिससे उसकी मौत हो गयी.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा मौत का खुलासा
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा हो पायेगा. ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि अधेड़ को कुछ दिनों से गांव में घूमते देखा जा रहा था तथा वह मानसिक रूप से बीमार था.
काले हाफ पेंट और हरे शर्ट में था अधेड़
मृतक काले रंग का हाफ पेंट व हरे रंग का शर्ट पहना हुआ था. घटना को लेकर पुलिस छानबीन में जुटी हुई है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए