सीजीएल गड़बड़ी की जांच में देवघर के मोहनपुर पहुंची सीआइडी, बांका से युवक को गिरफ्तार कर ले गई रांची

Updated:
विज्ञापन

गिरफ्तार कर ले जाती सी आई डी । Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सीआईडी की टीम ने सीजीएल परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप में बांका जिले के सुधाकर कुमार को देवघर से गिरफ्तार किया है. उसके पास से दर्जनों चेकबुक और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद हुए हैं. इस गिरफ्तारी के बाद मामले में अन्य लोगों की भूमिका भी सामने आने की संभावना है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मोहनपुर : बिहार के बांका जिले के जयपुर थाना क्षेत्र के जयपुर गांव निवासी सुधाकर कुमार को सीआइडी ने देवघर जिले के मोहनपुर पुलिस के सहयोग से बैजनाथपुर से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी के बाद सीआइडी की टीम उसे अपने साथ रांची ले गयी. बताया जाता है कि सुधाकर कुमार पर सीजीएल परीक्षा में गड़बड़ी करने का आरोप है.

विज्ञापन

जांच में मिली संलिप्तता से जुड़ी जानकारी

मामले की जांच के क्रम में सीआइडी को उसकी संलिप्तता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी मिली थी. इसके बाद टीम ने मोहनपुर पुलिस के सहयोग से बैजनाथपुर में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया.

दर्जनों चेकबुक समेत कई सामान बरामद

पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपित के पास से दर्जनों चेकबुक बरामद किये गये हैं. इसके अलावा कई लोगों के महत्वपूर्ण कागजात, रुपये समेत अन्य सामान भी पुलिस ने जब्त किया है. बरामद सामान को लेकर भी जांच की जा रही है.

चेकबुक और कागजात के इस्तेमाल की जांच

सीआइडी यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद चेकबुक और कागजात किसके हैं तथा इनका इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाता था. बताया जा रहा है कि सीजीएल में गड़बड़ी से जुड़े पूरे मामले की जांच के दौरान सुधाकर कुमार का नाम सामने आया था.

ट्रांजिट रिमांड पर रांची ले गयी सीआइडी

इसके बाद सीआइडी टीम ने उसकी गतिविधियों की जानकारी जुटायी और कार्रवाई की. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर आरोपित को सीआइडी के हवाले कर दिया. सीआइडी उसे ट्रांजिट रिमांड पर रांची ले गयी है, जहां उससे पूछताछ की जायेगी.

अन्य लोगों की भूमिका सामने आने की संभावना

पूछताछ के बाद मामले में कई अन्य लोगों की भूमिका भी सामने आने की संभावना जतायी जा रही है. पुलिस और सीआइडी बरामद दस्तावेजों व अन्य सामान की जांच कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन