देवघर के देवीपुर में पति के बाहर जाते ही घर में घुसकर मां-बेटे पर जानलेवा हमला, महिला की हालत गंभीर

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

देवघर के देवीपुर में रविवार सुबह घर में घुसकर एक महिला और उसके 13 साल के बेटे पर जानलेवा हमला हुआ. धारदार हथियार और लाठी-डंडों से किए गए इस हमले में मां की हालत गंभीर बताई जा रही है.

विज्ञापन

देवघर : देवीपुर के राजपुरा गांव में रविवार की सुबह घर में घुसकर महिला और उसके 13 वर्षीय बेटे पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है. टांगी और लाठी-डंडे से हुए हमले में रूबी देवी और उनका बेटा घायल हो गए, जिसमें महिला की हालत गंभीर बताई गई है. घटना के बाद परिजनों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद रूबी देवी की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया.

विज्ञापन

टांगी और लाठी-डंडे से किया हमला

महिला के पति ने बताया कि वह घर के कुछ काम से बाहर निकले थे. इसी दौरान पड़ोसियों ने अचानक घर में घुसकर उनकी पत्नी और बेटे पर टांगी व लाठी-डंडे से हमला कर दिया. हमले के दौरान शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. लोगों के पहुंचने के बाद हमला करने वाले वहां से भाग निकले.

पुलिस जांच में जुटी

पति के अनुसार, घटना की जानकारी उन्हें फोन पर दी गई, जिसके बाद वह घर पहुंचे. इसके बाद घायल पत्नी और बेटे को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल ले जाया गया. घटना की सूचना स्थानीय देवीपुर पुलिस को दे दी गई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola