बाइक को पीछे से कार ने मारी टक्कर, दो लोग गंभीर घायल; चालक फरार

Updated:
विज्ञापन

दुर्घटना की सांकेतिक तस्वीर

देवघर-सारठ एनएच-114ए पर कार की टक्कर से बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. आरोपी चालक मौके से फरार, घायलों को सदर अस्पताल रेफर किया गया.

विज्ञापन

सारवां. देवघर-सारठ एनएच-114ए के सारवां थाना क्षेत्र अंतर्गत अमरातांड के समीप देर शाम सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना में सारठ की ओर से आ रही एक कार ने आगे चल रही मोटरसाइकिल को ठोकर मार दी. हादसे में देवघर निवासी विनोद कुमार वर्णवाल (40) और संगीता देवी (32) गंभीर रूप से घायल हो गए.

आपके शहर में

विज्ञापन

घटना के बाद कार चालक कार लेकर फरार हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही समाजसेवी चिरंजीव यादव एवं थाना पुलिस मौके पर पहुंचे. ग्रामीणों के सहयोग से दोनों घायलों को इलाज के लिए सीएचसी भेजा गया.

अस्पताल में भर्ती कर घायलों की प्राथमिक चिकित्सा की गई. इसके बाद बेहतर इलाज के लिए दोनों को देवघर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola