करमाटांड़ में स्कूल का ताला तोड़कर हजारों की चोरी

Updated:
विज्ञापन
करमाटांड़ में स्कूल का ताला तोड़कर हजारों की चोरी

पथरड्डा ओपी क्षेत्र अंतर्गत करमाटांड़ प्राथमिक विद्यालय के कार्यालय का ताला तोड़कर चाेरों ने सामान की चोरी कर ली

विज्ञापन

सारठ बाजार. पथरड्डा ओपी क्षेत्र अंतर्गत करमाटांड़ प्राथमिक विद्यालय के कार्यालय का ताला तोड़कर चाेरों ने सामान की चोरी कर ली. कई सामान को क्षतिग्रस्त भी कर दिया. घटना को लेकर स्कूल के प्रधानाध्यापक रामचन्द्र प्रसाद ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाना में केस दर्ज कराया है. प्रधानाध्यापक ने बताया कि सोमवार को ग्रामीणों में सूचना दी कि स्कूल के कार्यालय का ताला टूटा है. विद्यालय पहुंचकर देखे की स्कूल के कार्यालय व रसोई घर का ताला टूटा हुआ है व वहां पर बच्चों के मध्याह्न भोजन के लिए रखा चावल, गैस सिलेंडर, खाना बनाने का बर्तन समेत बच्चों की खेलकूद की सामग्री गायब है. थाने में लिखित शिकायत देकर अज्ञात चोरों द्वारा विद्यालय का ताला तोड़कर चोरी करने की प्राथमिकी दर्ज करायी है. इधर, पुलिस ने मामला दर्ज की जांच में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ramakant Mishra

लेखक के बारे में

By Ramakant Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola