पिस्टल के साथ युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा, किया पुलिस के हवाले
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 02 Oct 2024 8:42 PM
पालोजोरी के आमगाछी मैदान में फुटबॉल मैच के बीच एक युवक के पिस्तौल के साथ आने पर लोगों ने उसे पकड़ लिया और जमकर पिटाई की. लोगों ने युवक को पुलिस के सौंप दिया है और उससे पूछताछ की जा रही है.
प्रतिनिधि, पालोजोरी . खागा थाना क्षेत्र की कुंजोड़ा पंचायत के आमगाछी फुटबॉल मैदान में बुधवार की शाम को ग्रामीणों ने एक युवक को पिस्टल के साथ पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि आमगाछी मैदान में बुधवार को फुटबॉल मैच खेला जा रहा था. मैच देखने के लिए काफी संख्या में ग्रामीणों का जुटान हुआ था, जिसमें महिलाओं की भी अच्छी खासी भीड़ जुटी थी. मैच देखने के दौरान युवकों को पिस्टल के साथ ग्रामीणों ने देखा और उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. वहीं युवक को पिस्टल के साथ खेल मैदान आने से नाराज कुछ लोगों ने जमकर उसकी धुनाई कर दी. ग्रामीणों ने युवक की पिटाई करने के बाद उसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम इस्माइल अंसारी व घर चितरा थाने का तुलसीडाबर गांव में बताया. वहीं घटना की जानकारी मिलते ही खागा पुलिस ने युवक और पिस्टल को अपने कब्जे में लेकर थाना ले आयी. पुलिस युवक से पिस्टल के बारे में पूछताछ कर रही है. * घटना कुजोड़ा पंचायत के आमगाछी फुटबॉल मैदान की * पुलिस युवक से कर रही है पूछताछ * गिरफ्तार युवक चितरा थाना क्षेत्र के तुलसीडाबर गांव का निवासी
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










