Deoghar news : देवीपुर के घोड़ादह गांव में पेड़ में फंदे से लटक कर बुजुर्ग ने दे दी जान

Updated:
विज्ञापन
Deoghar news : देवीपुर के घोड़ादह गांव में पेड़ में फंदे से लटक कर बुजुर्ग ने दे दी जान

देवीपुर थाना क्षेत्र के घोड़ादह गांव में एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटकता हुआ मिला है. बेटे ने बताया कि ग्रामीणों ने सूचना दी कि उसके पिता ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली.

विज्ञापन

देवघर. देवीपुर थाना क्षेत्र के घोड़ादह गांव में एक व्यक्ति ने फंदे से लटक कर जान दे दी. पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल लाया, जहां ऑन ड्यूटी चिकित्सक ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया. घटना के संबंध में मृतक सोनेलाल हेंब्रम के पुत्र वास्तव हेंब्रम ने बताया कि पिताजी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी. वे अक्सर सुबह घर से निकल जाते थे देर शाम को लौटते थे. मंगलवार की सुबह भी वे घर से निकले, मगर देर शाम तक नहीं लौटे. इसके बाद खोजबीन शुरू की गयी. ग्रामीणों ने सूचना दी कि गांव में ही पलाश के पेड़ में पिताजी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. सूचना पाकर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और शव की पहचान सोनेलाल हेम्ब्रम के रूप में की. इस बात की सूचना पहले देवीपुर थाना की पुलिस को दी गयी, सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची व शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए मंगलवार की रात को ही देवघर सदर अस्पताल भेज दिया. यहां पर बुधवार की दोपहर पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया. पुलिस मामले को लेकर परिजनों से पूछताछ में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ajay Kumar Yadav

लेखक के बारे में

By Ajay Kumar Yadav

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola