पंजाब के राज्यपाल ने बाबा बैद्यनाथ का किया जलाभिषेक
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
पंजाब के राज्यपाल ने मंदिर के गर्भ गृह बाबा पर जलाभिषेक किया और मत्था टेककर मंगलकामना की.
विज्ञापन
संवाददाता, देवघर :
पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित शुक्रवार को देवघर पहुंचे. एयरपोर्ट पर डीसी विशाल सागर व पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने राज्यपाल का स्वागत किया तथा एयरपोर्ट परिसर में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. इसके बाद कड़े सुरक्षा घेरे में राज्यपाल को बाबा मंदिर लाया गया. यहां पर वैदिक पंडितों ने विधिवत पूजा कराया गया. वहीं मुख्य प्रबंधक रमेश परिहस्त ने विधिवत संकल्प कराने के बाद कामनालिंग बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना करायी. राज्यपाल ने मंदिर के गर्भ गृह बाबा पर जलाभिषेक किया और मत्था टेककर मंगलकामना की. पूजा के बाद बाबा मंदिर कंट्रोल रूम में मंदिर प्रशासक सह डीसी विशाल सागर व एसपी राकेश रंजन ने राज्यपाल को स्मृति चिन्ह भेंट की.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन