नाबालिग को शादी की नियत से भगाने वाला आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 04 May 2024 7:58 PM
खागा थाना क्षेत्र से गायब नाबालिग को पुलिस ने खोज निकाला है. नाबालिग के पिता ने बरजोरी गांव के मनोज दास सहित छह लोगों पर पुत्री को भगा ले जाने की प्राथमिकी करायी थी.
पालोेजोरी . खागा थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग लड़की को शादी की नियत से भगा ले जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है. मामले में पीड़िता के पिता ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. प्राथमिकी दर्ज होने के बात लड़की की खोजबीन शुरू की गयी और जांच पड़ताल के बाद खागा पुलिस ने लड़की को बिहार से खोज निकला है. वहीं खागा पुलिस ने आरोपी युवक मनोज दास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इस संबंध में लड़की के पिता ने 10 अप्रैल को खागा थाने में मामला दर्ज कराया था, जिसमें जिक्र किया था कि दो अप्रैल को परिजन सात बजे शौच के लिए बाहर गये थे. लेकिन लौटने पर लड़की को घर से गायब पाया. परिजनों ने बताया कि काफी खोजबीन करने पर पता चला कि बरजोरी दास टोला निवासी मनोज दास और उसके घरवाले 5-6 लोग 15 साल की उनकी नाबालिग बेटी को शादी की नीयत से भगा ले गये है. पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी युवक व लड़की को बिहार से खोज निकाला. वहीं शनिवार को आरोपी युवक को पुलिस ने न्यायिक हिरसात में भेज दिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










