संत शिरोमणि रविदास धूमधाम से मनायी गयी जयंती
मधुपुर की जमनी पंचायत के लखी बाजार में आयोजन
मधुपुर. प्रखंड क्षेत्र की जमनी पंचायत के लखी बाजार में रविवार को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की ओर से संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती मनायी गयी. मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता शंकर रजक व पूर्व विधायक नारायण दास ने कहा कि संत रविदास ने अपना जीवन समाज से जात-पात और छुआछूत जैसी को कुप्रथाओं को समाप्त करने के लिए समर्पित कर दिये. वहीं, जिलाध्यक्ष सचिन रवानी ने कहा कि सबका साथ सबका विकास, सबका विश्वास और सब का प्रयास या मंत्र संत रविदास के विचारों को आगे बढ़ा रहा है. धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष दशरथ दास ने किया. मौके पर पप्पू यादव, संजय यादव, गंगा नारायण सिंह, अशोक गौड़, जगन्नाथ दास, महेंद्र भोक्ता, नकुल दास, पंचू दास, राजेंद्र दास, कमल दास आदि मौजूद थे. हाइलार्ट्स : मधुपुर की जमनी पंचायत के लखी बाजार में आयोजन
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए