Deoghar news : एफसीआइ से अनाज उठाव के लिए वाहन दुरुस्त नहीं, डीएसओ को मिली शिकायत

Updated:
विज्ञापन
Deoghar news : एफसीआइ से अनाज उठाव के लिए वाहन दुरुस्त नहीं, डीएसओ को मिली शिकायत

एफसीआइ से अनाज का उठाव कर जेएसफसी तक पहुंचाने के लिए वाहन की अवस्था ठीक नहीं हैं. ट्रांसपोर्टर इस काम के लिए जर्जर वाहनों का उपयोग कर रहे हैं.

विज्ञापन

संवाददाता, देवघर . एफसीआइ से अनाज का उठाव कर जेएसफसी तक पहुंचाने के लिए वाहन की अवस्था ठीक नहीं हैं. ट्रांसपोर्टर अधिकतर इस काम के लिए जर्जर वाहनों का उपयोग कर रहे हैं. ऐसे में ये वाहन अपनी क्षमता के अनुसार अनाज का उठाव कर समय पर नहीं पहुंचा पा रहे हैं.

इस संबंध में एफसीआइ से अनाज उठाव प्रभारी समीर कुमार पांडे ने जेएसएफसी प्रबंधक सह डीएसओ को लिखित रूप से शिकायत की है. जिक्र कर कहा है कि ट्रांसपोर्ट के द्वारा जर्जर वाहनों का उपयोग किया जा रहा है. अधिकतर वाहनों का टायर पूरी तरह से चिकना है. इस कारण इसमें ब्रेक भी नहीं लगता है. वाहनों से इतना धुआं होता है कि वातावरण प्रदूषित होता है. ये प्रदूषण के मानक के हिसाब से भी नहीं लगता है. एक ट्रक ने अनाज उठाव के बाद एफसीआइ की दीवार में इतनी जोरदार टक्कर मार दी कि दीवार क्षतिग्रस्त हो गया. अब एफसीआइ वाले जेएसएफसी से इसका मुआवजा देने की बात कर रहे हैं, जबकि इसमें जेएसएफसी का कोई रोल नहीं है. वहीं 13 अप्रैल को एक ट्रक चावल जो कि माई माह का एनएफएसए का था, यह ट्रक (बीआर 11 जीए 7211) मोहनपुर जा रहा था, जिसके द्वारा सही से ब्रेक नहीं लगने के कारण एक युवक को धक्का मार दिया, जिससे युवक की मौत हो गयी. इस मामले में भी जेएसएफसी घिरती दिख रही है. ऐसे में ट्रांसपोर्टर के सभी वाहनों के फिटनेस की जांच कराने के बाद ही चावल उठाव कार्य में अनुमति देने का आग्रह किया है.

क्या कहते हैं अधिकारी

ट्रांसपोर्ट से वाहन से संबंधित सभी वैध पेपर की मांग की जा रही है और इसकी जांच की जायेगी. दोषी होने पर कार्रवाई भी होगी.

नरेश रजक, जिला प्रबंधक जेएसएफसी सह डीएसओ, देवघर

……………………………………..

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
निरंजन कुमार

लेखक के बारे में

By निरंजन कुमार

निरंजन कुमार प्रिंट माध्यम में 16 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. शंकरपुर (मधेपुरा) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola