देवीपुर : दुर्गा मंदिर की छत का प्लास्टर गिरा, हादसा टला
Published by : SIVANDAN BARWAL Updated At : 18 Jun 2025 9:27 PM
पुराना एवं जर्जर दुर्गा मंदिर का ढलाई गिरा, जानमाल का नुकसान नहीं
देवीपुर. प्रखंड क्षेत्र की अमडीहा पंचायत अंतर्गत घोघाडीह गांव में मंगलवार की रात को एक पुराने दुर्गा मंदिर की जर्जर छत का हिस्सा ढह गया. हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. रात होने के कारण मंदिर परिसर खाली था. आसपास के ग्रामीणों की मानें तो यह दुर्गा मंदिर काफी पुरानी है. इसके कारण मंदिर की ढलाई काफी जर्जर हो गया था. जानकारी हो कि घोघाडीह दुर्गा मंदिर में प्रत्येक साल दुर्गा मां की प्रतिमा स्थापित कर मेला लगता है. प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय ग्रामीणों एवं समाजसेवियों के सहयोग से नया मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










