घर में घुसकर सामान तोड़फोड़ का लगाया आरोप

Published by : RAMAKANT MISHRA Updated At : 20 Apr 2025 10:49 PM

विज्ञापन

सारठ थाना क्षेत्र के झगराही गांव का मामला

विज्ञापन

सारठ बाजार. थाना क्षेत्र के झगराही गांव के युवक ने घर में घुसकर दुर्व्यवहार व मारपीट का मामला दर्ज कराया. थाने में दिये आवेदन में पीड़ित रंजन कुमार मंडल ने साला अनिल मंडल, साडू रामकिसून मंडल, कमलेश मंडल पर घर में घुसकर गाली-गलौज व सामान तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि रविवार को वे घर में नहीं थे. उनके सुसराल जामताड़ा जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र देवलबाड़ी है. साला अनिल मंडल, साडू रामकिशुन मंडल व कमलेश मंडल समेत अन्य छह सात लोग घर पर आये और गाली-गलौज व तोड़-फोड़ करने लगे. कहा कि मां द्वारा विरुद्ध करने पर उनके साथ मारपीट व जेवरात छिनतई की गयी. उन्होंने कहा कि दांपत्य जीवन में सुलह-समझौते के लिए देवघर कुटुंब न्यायालय में मामला चल रहा है. न्यायालय द्वारा नोटिस मिलने के बावजूद उनकी पत्नी की विदाई नहीं की जा रही है. इधर पुलिस मिली शिकायत के आधार पर मामले की छानबीन में जुटी हुई है. वहीं, थाने में शिकायत कर न्याय की गुहार लगायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAMAKANT MISHRA

लेखक के बारे में

By RAMAKANT MISHRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola