पंचायत सचिव के साथ मारपीट का मामला दर्ज

Author Balram
Updated:
विज्ञापन

मधुपुर की गौनेया पंचायत का मामला

विज्ञापन

मधुपुर. प्रखंड की गौनेया पंचायत के सचिव नुनुराम दास के साथ मारपीट किये जाने का मामला सामने आया है. घटना को लेकर उन्होंने पाथरोल थाना में एक मामला दर्ज कराया है. जिसमें बताया गया है कि वे गौनेया में पंचायत सचिव के पद पर कार्यरत हैं. वे सिमरातरी गांव सरस्वती पूजा पंडाल के पास पहुंचे थे. इसी दौरान चंदन दास व पंकज दास ने जान से मारने की नीयत से उसपर हथियार से हमला कर दिया. बताया कि उसका बाइक रोक कर गमछा से गला दबाने लगा और मारपीट कर जमीन पर गिरा दिया. इस दौरान पॉकेट से 2100 रुपये व मनरेगा अभिलेख का मापी पुस्तिका छीन लिया. घटना को लेकर पुलिस छानबीन कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola