तकनीकी निदेशक ने चितरा कोलियरी का निरीक्षण कर लिया जायजा, उत्पादन लक्ष्य पूरा करने का दिया टास्क

Updated:
विज्ञापन

इसीएल मुख्यालय साकतोड़िया से आये तकनीकी निदेशक ने कोलियरा का निरीक्षण किया और अधिकारियों के साथ बैठक भी की. वहीं उत्पादन की रिपोर्ट ली और उत्पादन को लक्ष्य को पूरा करने के लिए जरूरी निर्देश दिये.

विज्ञापन

चितरा . इसीएल मुख्यालय सांकतोड़िया से बुधवार को चितरा पहुंचे तकनीकी निदेशक नीलाद्री राय ने एसपी माइंस चितरा कोलियरी का निरीक्षण कर जायजा लिया. उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये. तकनीकी निदेशक के चितरा पहुंचने पर कोलियरी के क्षेत्रीय महाप्रबंधक ओम प्रकाश चौबे, अभिकर्ता उमेश प्रसाद चौधरी सहित अन्य कोलियरी अधिकारियों ने उनका स्वागत किया. उसके बाद निदेशक राय कोलियरी के अधिकारियों के साथ कोलियरी का निरीक्षण किया. इस मौके पर उन्होंने चितरा कोलियरी के खून 10 नंबर खदान, तुलसीडाबर ओसीपी, दमगढ़ा खदान व गिरजा खदान का निरीक्षण किया, साथ ही जहां से कोयला का खनन किया जा सके उन स्थानों को भी देखा. इसके अलावा निदेशक ने गिरजा खदान स्थित व्यू प्वाइंट से भी खदान का जायजा लिया और कोलियरी के नक्शा को देखा. निरीक्षण के बाद निदेशक ने कोलियरी अधिकारियों के साथ बैठक कर अभी तक कितना उत्पादन हुआ है और उत्पादन लक्ष्य कैसे पूरा किया जाना है. इस पर उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये. इस संबंध में कोलियरी के महाप्रबंधक ओपी चौबे ने कहा कि तकनीकी निदेशक ने निरीक्षण कर उत्पादन लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया है. मौके पर कोलियरी के सभी विभागाध्यक्ष उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola